सरल सेवा साधना सदन का शिलान्यास

Posted by: | Posted on: 3 weeks ago

आध्यात्मिक उन्नति के उद्देश्य सरल सेवा साधना सदन के शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य सुरेश शास्त्री के ब्रह्मत्व में वैदिक यज्ञ द्वारा विधि विधान से हुआ। यजमानों ने आहूती डालकर इस मंगल कार्य के पावन उदेश्य प्राप्ति की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बिजनौर के भजनोपदेशक कुलदीप आर्य ने सुन्दर भजनों के द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समाज में महत्वपूर्ण योगदान करने वाली कुछ माताओं के नाम से अंकित विशेष ईंटों से सदन का शिलान्यास मंत्रोच्चारण द्वारा किया गया। अपने 50वें जन्मदिवस के अवसर पर शिलान्यास कार्यक्रम के पुनीत उदेश्य के बारे में ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र तायल ‘सरल’ ने बताया कि लगभग 20 साधक कुटीर वाला यह सदन लगभग एक वर्ष में बनकर तैयार हो जायेगा। इसमें पूर्णकालिक आवास के साथ साथ अल्पकालिक आवास की भी सुविधा होगी । आध्यात्मिक उन्नति के इच्छुक साधक यहां रहकर योग साधना शिविर, वैदिक ध्यान शिविर, यज्ञ प्रशिक्षण शिविर, तनाव मुक्ति शिविर, योग दर्शन शिविर इत्यादि में भी भाग ले सकेंगे तथा यहाँ पर प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेदिक परामर्श, वैदिक सत्संग, मनोरंजन इत्यादि की भी व्यवस्था रहेगी। शहर की भागदौड़ से दूर प्रकृति के निकट एकान्त सुरम्य वातावरण में स्थित यह सदन नगर के आत्मोन्नति के इच्छुक साधकों के लिए एक वरदान का कार्य करेगा।

मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विश्व हिन्दू परिषद् के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि परोपकार के कार्यों को करके अपना जन्मदिन मनाना, जन्मदिन मनाने का सर्वोत्तम तरीका है। बहुत सारे लोग बहुत सा धन खर्च करके पार्टी इत्यादि करके अपना जन्मदिन मनाते हैं किन्तु जितेन्द्र सरल जी ने अपना जन्मदिन एक साधना सदन के प्रकल्प का शिलान्यास करके मनाया जो कि बहुत ही सराहनीय है

कुशल मंच संचालन योगेन्द्र फोर ने किया और अंत में संरक्षक न्यासी मुंशी लाल अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर गुरुकुल इंद्रप्रथ के अधिष्ठाता आचार्य ऋषिपाल जी, दर्शनाचार्या विमलेश बंसल, आचार्य अवनीश मैत्री, कर्मचंद शास्त्री, आनन्द महता, होतीलाल आर्य, देवराज योगाचार्य, रोहतास पहलवान, तेजपाल लोहिया, डॉ० सुजाता आर्या, शिव कुमार टुटेजा, संजीव तायल, धर्मवीर शास्त्री, विकास भाटिया, वसु मित्र सत्यार्थी, मोती लाल आर्य, यशपाल गोयल, पूर्व पार्षद रोहित सिंगला, महेश चंद आर्य, विमल सचदेवा, तमन्ना अग्रवाल, ऊषा चितकारा, विमला ग्रोवर इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *