बल्लबगढ़ ( विनोद वैष्णव ) :- विधायक मूलचंद शर्मा ने आज बल्लबगढ़ विधान सभा क्षेत्र के वार्ड न- ३६ की तिरखा कोलोनी में नवनिर्मित पार्क का लोकार्पण किया यह पार्क ओपन जिम,बेंच,छतरी और रेन हार्वेस्टिंग,फुटपाथ जैसी सुविधा से युक्त है इस पार्क के बनने से कोलोनी वासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी इस पार्क में इन सुविधाओं पर ३० लाख रूपये की लागत आयी है पहले यहाँ पर गन्दगी के ढेर लगे रहते थे विधायक जी ने क्षेत्र वासियों की मांग पर इस पार्क का विकास कार्य कर वाया है बल्लबगढ़ की अनाज मंडी में फरबरी २०१६ में आयोजित रैली में विधायक मूलचंद शर्मा जी ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय से बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पार्कों को विकसित करने के लिए फण्ड मुहैया करवाने का अनुरोध किया था इस अवसर पर तिरखा कोलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने विधायक जी का फूल मालाओं से स्वागत किया विधायक जी ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है बल्लबगढ़ विधान सभा क्षेत्र के किसी भी कोने को विकास से अछूता नहीं रहने दिया जायेगा ढ्ढ इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद दीपक चौधरी,राकेश गुजर,ओ.पी.शास्त्री,बालकिशन,श्रद्धाराम,तारा,फूल सिंह भाटी,जगदेव भाटी,दयाचंद शर्मा,अजय भाटी,बलवान सिंह सुबलेश मालिक,रूपचंद,सतीश अधाना,डॉक्टर संतोष वर्मा नगर निगम के स्ष्ठह्र राजपाल वर्मा और सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे
Related Posts
एमवीएन विश्विद्यालय में फार्मेसी के विधार्थियों के लिए मेडिकल साइंस लायसन एक नया कैरियर ऑप्शन
पलवल (विनोद वैष्णव) | एमवीएन विश्विद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में फार्मेसी के विधार्थियों के लिए एक विशेष गेस्ट…
नि: शुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य जांच कैरली आयुर्वेदिक केंद्र एवं सेक्टर 15 आरडब्ल्यूए महिला समिति द्वारा किया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| नि: शुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य जांच कैरली आयुर्वेदिक केंद्र एवं सेक्टर 15 आरडब्ल्यूए महिला समिति द्वारा किया…
जवाहर कॉलोनी स्थित मुथूट फिनकॉर्प में करवा चौथ के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया की पत्नी जनक भाटिया को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
जवाहर फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | जवाहर कॉलोनी स्थित मुथूट फिनकॉर्प में करवा चौथ के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का…