फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। जय मॉ सेवा समिति रजि श्री दुर्गा मदिर सैय्यद वाडा, ओैल्ड फरीदाबाद द्वारा आज गरीब महिलाओं को शॉल वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद की महापौर सुमन बाला व विशेष अतिथियों में पार्षद विनोद भाटी, पंचनद सेना के चेयरमैन प्रेम दीवान, जिलाध्यक्ष टेकचंद नन्द्राजोग, महासचिव स. कुलदीप सिंह साहनी, उपाध्यक्ष हंसराज कत्याल, राकेश मढिय़ा, संजीव कैथ, विशाल वर्मा, अंकुश वर्मा, विद्या सागर, किशन नागपाल, केवल रत्रा, किशनचंद गांधी, बहादुर मल्होत्रा,जीतन सैनी, योगेश चावला, विनोद गर्ग, अनिल वर्मा, हरीश वधवा,रामचंद मक्कड, अरूण गोपाल मु�य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर प. ओमप्रकाश शास्त्री अध्यक्ष जय मॉ सेवा समिति रजि श्री दुर्गा मदिर ने महिला मण्डल रमा गोयल, पदमा गिरधर, भाग देवी, दीपावली वधवा, भावना, दीशा उथरेजा, गीता नागपाल, पुष्पी चोपड़ा, गीता गांधी, अल्का गांधी, शांता सचदेवा, कुसुम के साथ महापौर श्रीमती सुमन बाला सहित आये हुए अतिथियों का फूलों का बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंच संचालन टीटू मटके वाले ने संभाला। कार्यक्रम को स�बोधित करते हुए श्रीमती सुमन बाला ने कहा कि समाजसेवा से बड़ा कोई कार्य नही है और यह कार्य सभी को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा की गयी कुछ समाजसेवा अगर किसी को लाभ पहुंचाये तो इससे बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों सहित महिला मंडल की प्रशंसा की और कहा कि समिति को मेरी कभी भी जरूरत होगी तो मैं हरदम उसके लिए तैयार रहूंगी।इस अवसर पर पार्षद विनोद भाटी, पंचनद सेना के चेयरमैन प्रेम दीवान, जिलाध्यक्ष टेकचंद नन्द्राजोग, महासचिव स. कुलदीप सिंह साहनी, अरूण गोपाल ने भी अपने अपने वक्तव्य में कहा कि धर्म से बड़ा कुछ नहीं है और जो व्यक्ति धार्मिक प्रवृतियों में संलिप्त रहता है वह सदैव पुण्य का भागीदार बनता है। पण्डित श्री ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि 11 मार्च 2018 को विशाल मॉ भगवती जागरण का आयोजन किया जायेगा उसके बाद विशाल भण्डारे का भी आयोजन होगा।इस मौके पर जय मॉ सेवा समिति रजि श्री दुर्गा मदिर सैय्यद वाडा के अध्यक्ष प. ओमप्रकाश शास्त्री जी ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए काफी महत्व रखता है और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल का वह आभार जताते है साथ ही वह महापौर श्रीमती सुमन बाला सहित अन्य अतिथियों का भी आभार जताते है जिन्होंने अपना कीमती सामान देकर इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाया है।
Related Posts
वृन्दा इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद में मातृ दिवस के साथ मनाया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | मां परमेश्वर की एक सर्वोच्च और दिव्य रचना है, जो अपने बच्चे को बिना किसी…
डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा विद्यालय में 95% से अधिक अंक लाने वाले सभी बच्चों को उनके अभिभावकों के सम्मुख सम्मानित किया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | सेक्टर नौ स्थित डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं तथा 12वीं…
डीएवी शताब्दी महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया के सेवानिवृति पर गौरवमयी विदाई समारोह
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : लगभग चार दशक के लंबे समय तक डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में एक शिक्षिका…