डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में नए एन.सी.सी. कैडेट्स का चयन

फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के एन.सी.सी. विभाग ने नए कैडेट्स के नामांकन के लिए संस्थान स्तर पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की। इस भर्ती प्रक्रिया में प्रथम वर्ष के 300 से अधिक नव-प्रवेशित छात्रों ने पंजीकरण कराया | छात्रों को चयन सूची में जगह बनाने के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना पड़ा। यह भर्ती प्रक्रिया सी.टी.ओ. डॉ. रश्मि और नेत्रपाल सैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। संस्थान स्तर की इस चयन प्रक्रिया में शीर्ष 20 लड़कों और 12 लड़कियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। कैडेट कैप्टन शिया शर्मा और पीओ कैडेट ध्रुव प्रजापति ने चयन प्रक्रिया का नेतृत्व किया और वरिष्ठ एन.सी.सी. कैडेट्स के सहयोग से इसे सफल बनाया।

इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने छात्रों को कॉलेज की एन.सी.सी. गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को अनुशासित रहने की सलाह दी। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र दुग्गल, सुनीता डुडेजा और चिकित्सक प्रवीण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *