पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लों ने चंदावली गांव के एरिया में सै0 69 आई.एम.टी स्थित थाना सदर बल्लबगढ की नवनिर्मित बिल्डिंग में त्रिवेणी पेड़ लगाकर पोधा रोपण की शुरूआत की। पुलिस अधिकारियों के अलावा करीब 81 गांवों के सरपंचों ने भी लगाए पेड़।पौधा रोपण के मौके पर सुखबीर सिंह डी.सी.पी क्राईम, विरेन्द्र विज डी.सी.पी ट्रैफिक/बल्लबगढ़, एस.डी.एम बल्लबगढ श्री अमरदीप जैन, ए.सी.पी तिगांव श्री बलबीर ंिसह, एक्स.ई.एन नरेश कुमार, जई समशेर सिंह, व थाना सदर बल्लबगढ एस.एच.ओ अशोक वर्मा, थाना शहर बल्लबगढ एस.एच.ओ प्रीतपाल, थाना तिगांव एस.एच.ओ वरूण दहिया, थाना छायसा एस.एच.ओ महेन्द्र कुमार, चंदावली गांव के सरपंच सहित बल्लबगढ जोन के करीब 81 गांवो के सरपंच व आई.एम.टी एरिया के आर.डब्लू के प्रदाधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थें।पुलिस आयुक्त ने मौजूद सभी लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे अपने जीवन में पेड लगाने से इतनी खुशी मिलती है जिसको मै ब्यान नही कर सकता। बड़, पीपल, नीम इत्यादि पेडो की उम्र बहुत अधिक होती है। यह पेड हमारी कई पीढिया देखते है और अनेकों जीव, जन्तु, पक्षी इनपर अपना जीवन यापन करते है।उन्होने कहा कि पेड़ हमारी सृष्टि/प्रकृति को बनाए रखते है पेड/पोधे हमारी जिन्दगी में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते है। यह पर्यावरण को बचाते है। पेड हमारी जिन्दगी का अमूल्य हिसा है। हर इंसान को अपने जीवन में बड,पीपल, नीम इत्यादि का पेड जरूर लगाना चाहिए।उन्होने मौजूद सभी लोगो से निवेदन किया कि लोग धरना प्रदर्शन के दौरान पेड काट देते है और रोड पर डाल देते है जोकि सरासर गलत है पेड हमारी हमारी आने वाले पीढी के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है यह हमारे जीवन का हिस्सा है इसे नष्ट ना करें।उन्होने कहा कि फरीदाबाद में ज्यादा इंडस्ट्रियल एरिया होने की वजह से यहा पेडो की काफी कमी है अगर हम आज पेड लगाते है तो 10 साल बाद फरीदाबाद शहर भी हरा भरा होगा है। इसी के चलते उन्होने पिछले 10 दिनों से सभी थाना/चोकी में पेड लगाने के आदेश भी दिए हुए है।डी.सी.पी ट्रैफिक/बल्लबगढ श्री विरेन्द्र विज ने बताया कि पुलिस आयुक्त मोहदय पेडों से बहुत प्यार करते है। उन्होने हिसार में भी पेड लगाने के प्रति काफी लोगो को प्ररित किया है। हिसार में उन्होने पब्लिक की मदद से करीब 21 हजार पौधे रोपण किए है व खुद भी करीब 100 से अधिक त्रिवेणी लगा चुके है।वहा पर मौजूद करीब 81 गावों के सरपंचों ने थाना सदर बल्लबगढ की नवनिर्मित बिल्डिंग में पोधा रोपण कर कहा कि पुलिस आयुक्त द्वारा उठाया गया यह सराहनीय कदम है। हम इससे प्रेरित हुए है। और हम अपने गांव में भी लोगो को पेड़/पोधा रोपण करने के बारे में प्रेरित करेंगें ताकि अपने शहर के साथ-साथ अपनी प्रकृति को और भी खुबसूरत बनाया जा सकें।
Related Posts
अग्रवाल विद्या प्रचारणी सभा ने सहीद संदीप के परिजनों को 5 लाख का सहयोग दिया
बल्लबगढ़( विनोद वैष्णव )। पिछले दिनो आतंकी हमले में शहीद हुए फरीदाबाद के अटाली गांव निवासी संदीप कालीरमण के परिवार…
बिजली आपूर्ति सही करने के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने की बैठक
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) : विधानसभा में लगातार बिजली के लंबे कट लगने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री…
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पलवल द्वारा एमवीएन विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ लॉ में विधि विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन
पलवल (विनोद वैष्णव ) | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पलवल के द्वारा एमवीएन विश्वविद्यालय स्कूल आफ लॉ के सहयोग से…