फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) : भगवान परशुराम मंदिर कुलैना की देख-रेख का जिम्मा ग्राम पंचायत कुलैना को सौंप दिया गया है। परशुराम जयंती की तैयारियों को लेकर अब ग्राम पंचायत ही सारी कार्यवाही करेगी। उक्त निर्णय कुलैना गांव में आयोजित पंचायत में लिया गया। पंचायत की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने की, जबकि पंचायत में पं. श्यामा, पं. जगदीश, पं. गोकुल, सुभाष, हरीश, त्रिलोक सरपंच, ललित, जवाहर नंबरदार, महावीर, सोमदत्त, नंद किशोर, गोपी शास्त्री, एल आर शर्मा मैनेजर, ललित बघौला एवं पं. जसंवत आदि मौजूद थे। पंचायत में निर्णय लिया गया कि जो परशुराम मंदिर की देखलभा का जिम्मा परशुराम ट्र्रस्ट को दिया हुआ था, वो अब ग्राम पंचायत को सौंपा गया है और भगवान परशुराम जयंती की तैयारियां एवं कार्यक्रम का जिम्मा भी ग्राम पंचायत को सौंपा गया। पंचायत में एचआरडी मंत्रालय द्वारा मंदिर के विकास के लिए सौंपे गए 12 लाख 68 हजार रुपए की देखभाल एवं किस तरह से उस पैसे को मंदिर की व्यवस्था में लगाना है। पंचायत में लिए गए निर्णय को सर्वसम्मति प्रदान करते हुए सरदारी ने फैसले को सहमति प्रदान की और भगवान परशुराम जयंती की तैयारियों को जोर-शोर के साथ शुरू करने का फैसला लिया गया। पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि कुलैना का परशुराम मंदिर प्राचीन धरोहर है और यहां हर बार की तरह इस बार भी भव्य रूप से भगवान परशुराम जयंती मनाई जाएगी।
Related Posts
टैगोर पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए कैरियर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन सेमीनार का आयोजन
पलवल( विनोद वैष्णव ) | हुडा सैक्टर 2 स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए कैरियर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन…
कुंदन ग्रीन वैली स्कूल मे लगाया गया रक्दान व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| कुंदन ग्रीन वैली स्कूल बल्लबगढ़ के प्रांगण मे स्कूल के संस्थापक शिवलाल शर्मा की पुण्य…
भुवनेश्वर शर्मा व उमेश कुंडू अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त
फरीदाबाद Vinod Vaishnav। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने भुवनेश्वर शर्मा व उमेश कुंडू को राष्ट्रीय…