नई दिल्ली ( विनोद वैष्णव )। बुर्किना फासो के राष्ट्रपति, रोच मार्क क्रिस्चियन कबोई, हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के साथ ही दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और इंटरनेशनल सोलर एलायंस (एएसआई) के पहले शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आए थे। महत्वपूर्ण है कि इंटरनेशनल सोलर एलायंस (एएसआई), यानी विकासशील देशों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण गठबंधन के तौर पर काम करता है। इस मौके पर राष्ट्रपति कबीर ने कुछ महत्वपूर्ण भारतीय व्यवसायियों के साथ भी मुलाकात की, जिनमें भारत के प्रमुख उद्यमी और समाज सुधारक डॉ. राजू चड्डा भी शामिल थे। दोनों ने बहुत अच्छी तरह से आपसी बाॅण्डिंग दिखाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में विविध विषयों के साथ निवेश के अवसरों पर चर्चा व्यापक चर्चा की। लंबी बैठक की समाप्ति पर बुर्किना फासो के राष्ट्रपति ने डॉ. राजू चड्ढा को अपने देश की राजधानी औगादौगु का दौरा करने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने धन्यवाद सहित स्वीकार किया।
Related Posts
अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में तैयारियों का जायजा लेने आईं उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) : उत्तर प्रदेश का अपना घर हरियाणा से कम नहीं होना चाहिए। हमारी संस्कृति बड़ी समृद्ध…
खुल्लर ने बंधवाई हरियाणवी पगडी
सूरजकुण्ड ( विनोद वैष्णव )| फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजेष खुल्लर ने आज फरीदाबाद जिला में चल…
स्थापना दिवस पर लिंग्याज विद्यापीठ में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। जाने माने शिक्षण संस्थान ‘लिंग्याज ने आज अपना 21वा स्थापना दिवस हार्षाेल्लास के साथ मनाया। संस्थान…