फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में 18 -20 नवंबर को आयोजित अंतर महाविद्यालय कराटे 2024-25 में डीएवी शताब्दी की महिला कराटे टीम ने प्रतियोगिता की विजेता ओवरऑल ट्रॉफी को अपने नाम किया | महाविद्यालय की छात्राओं साक्षी वशिष्ट, नंदिनी शर्मा, तेजस्वनी शर्मा व भूमि शर्मा ने टीम काता प्रतियोगिता में गोल्ड जीता | टीम कुमिते में भी साक्षी वशिष्ट, पूजा, भूमि शर्मा व आरती चंदीला ने प्रथम स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया | वहीं महिला एकल स्पर्धा में भी साक्षी वशिष्ट ने काता में गोल्ड व कुमिते में ब्रॉन्ज मेडल जीता | महाविद्यालय पहुँचने पर महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. अर्चना भाटिया ने सभी विजेताओं को बधाई दी | प्राचार्या ने खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र दुग्गल को भी बधाई का पात्र बताया जिनके अथक प्रयासों और समर्पण से छात्राओं को यह बड़ी सफलता हासिल हुई। डॉ. नरेन्द्र दुग्गल ने भी छात्राओं की तारीफ करते हुए उन्हें काफी मेहनती, लगनशील व जुझारू प्रवृति की बताया |
Related Posts
5 celebrity chefs that will inspire you to try some new recipes
Cronut seitan mustache Kickstarter crucifix bespoke. Trust fund deep v cornhole, sriracha flannel cray Vice seitan craft beer VHS Tumblr…
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व पार्षद जगन डागर के निवास पर जलपान करते राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुडडा
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व पार्षद जगन डागर के निवास पर जलपान करते राज्यसभा सांसद दीपेंद्र…
बाल कल्याण पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल का रिजल्ट रहा अच्छा
बाल कल्याण पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल का रिजल्ट रहा अच्छा