फरीदाबाद(विनोद वैष्णव)। फरीदाबाद सैक्टर 37 में इंडियन फिटनेस बॉडी बिल्डिंग एसोशिएशन द्वारा आयोजित नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में विनय कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फरीदाबाद का ही नहीं पूरे प्रदेश नाम रोशन किया। विनय कुमार को 70 किलोग्राम बजन में मिस्टर इंडिया के खिताब से नवाजा गया। बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में पूरे देश के सैंकडों युवाओं ने अलग अलग वर्गों में हिस्सा लिया था, इस दौरान 70 किलोग्राम वर्ग में विनय कुमार ने करीब 30 प्रतिभागियों को पछाड कर गोल्ड मेडल जीता। मिस्टर इंडिया का खिताब जीतने के बाद अपनी बसेलुवा कालोनी में पहुंचे विनय कुमार का कालोनी बासियों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया और ढेरों बधाईयां दी। इस बारे में मिस्टर इंडिया विजेता विनय कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज उन्हें बहुत खुशी है कि उनके कारण सैंकडों चेहरों पर खुशी आई है, उन्होंने इससे पहले दिल्ली में बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मिस्टर दिल्ली का खिताब जीता था और वल्र्ड टूर की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उनका ध्येय है कि मिस्टर वल्र्ड बनकर अपने देश का नाम रोशन करें। स्वागत समारोह में समाजसेवी ओपी भाटी, यूथ कांग्रेस के चेयरमैन परविन्दर नागर, घनश्याम चौहान, सुबोध भाटी, अरूण कुमार, सुभम और सुनील सहित दर्जनों युवा मौजूद थे।
Related Posts
फरीदाबाद हरियाणा के बाल कलाकार धन तेजस फिर नज़र आयेंगे एंड टी वी के नए शो में ..
मुंबई/फरीदाबाद ( रूबी सिंह /विनोद वैष्णव ) | 6 वर्षीय इस बच्चे ने अपनी कला के दम पर न्या शो…
अग्रवाल पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
बल्लबगढ़ (विनोद वैष्णव ) | अग्रवाल पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष…
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में मना ओलिंपिक हॉकी पदक की जीत का जश्न
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )| बीते रोज जर्मनी को मिले पेनल्टी कॉर्नर को ज्यों ही गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने रोका, भारतीय खिलाड़ियों…