Error loading images. One or more images were not found.

राष्ट्रपति भवन अमृत उद्यान और राष्ट्रपति संग्रहालय की शैक्षणिक यात्रा पर बी.कॉम की छात्राएँ

Posted by: | Posted on: 5 months ago

फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के बी.कॉम जी आई ए विभाग की छात्राओं ने एक विशेष शैक्षणिक यात्रा के तहत 11 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन अमृत उद्यान और राष्ट्रपति संग्रहालय का भ्रमण किया। इस यात्रा का उद्देश्य छात्राओं को भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना था।

इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान छात्राओं ने राष्ट्रपति भवन की भव्यता और उसके ऐतिहासिक महत्व को नज़दीक से देखा। राष्ट्रपति भवन के विभिन्न कक्षों, वास्तुकला और उसमें रखी गई ऐतिहासिक वस्तुओं ने छात्राओं को भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था की गहराई से समझ प्रदान की।

अमृत उद्यान, जो अपनी सुंदरता और दुर्लभ पुष्पों के लिए प्रसिद्ध है, छात्राओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। उन्होंने वहाँ विभिन्न प्रकार के फूलों और बागवानी के आधुनिक तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

राष्ट्रपति संग्रहालय में छात्राओं ने भारत के विभिन्न राष्ट्रपतियों से जुड़ी वस्तुओं, ऐतिहासिक घटनाओं और डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संग्रहालय में रखी गई दुर्लभ तस्वीरें और डिजिटल प्रेजेंटेशन ने उन्हें भारत के संवैधानिक इतिहास की झलक प्रदान की।

कॉमर्स विभाग के प्राध्यापकों सुनीता डूडेजा और मीनाक्षी आहूजा ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न स्थलों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विशेषताओं से अवगत कराया।

कॉलेज प्रशासन ने इस यात्रा को छात्राओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक बताया और कहा कि इस प्रकार की यात्राएँ न केवल शैक्षणिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक समझ को भी विकसित करने में सहायक होती हैं।

छात्राओं ने इस अनूठे अवसर के लिए कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया और विभागाध्यक्षा डॉ. अंजू गुप्ता का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से यह शैक्षणिक यात्रा संभव हो सकी।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *