फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। हरियाणा में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों की गहमा-गहमी शुरू हो गई, जिसको लेकर शिरोमणी अकाली दल के हरियाणा प्रदेश प्रधान शरणजीत सोंथा फरीदाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने सैक्टर 9 के गुरूद्वारा साहिब में अकाली दल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आने वाले चुनावों को लेकर कमर कसने के लिये निर्देश दिये। अकाली दल के हरियाणा प्रदेश प्रधान शरणजीत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अकाली दल हरियाणा में बिन गठबंधन के अपने प्रत्याशी उतारेगा, जिनके प्राथमिक मुद्दे गरीबी, महंगाई और किसान होंगे। वहीं शरणजीत सोंथा ने बीजेपी सरकार को फेल बताया। ईनेलों के साथ हरियाणा में चुनाव लडती आई आकाली दल पार्टी इस बार अपने बल बूते पर हरियाणा में विधानसभा और लोकसभा लडने की तैयारी में है, जिसको लेकर आकाली दल ने पूरे प्रदेश में अपने अपने कार्यकर्ताओं की बैठकें लेना शुरू कर दिया है, इस कडी में फरीदाबाद के सैक्टर 9 स्थित गुरूद्वारा साहिब में आकाली दल के कार्यकर्ताओं की बैठक की गई, बैठक शिरोमणी अकाली दल के हरियाणा प्रदेश प्रधान शरणजीत सोथा ने ली और सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनावों को लेकर कमर कसने के निर्देश दिये। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए शिरोमणी अकाली दल के हरियाणा प्रदेश प्रधान शरणजीत सोंथा ने बताया कि अकाली दल पिछले 99 सालों से देश की सेवा कर रहा है, इस बार उन्होंने तय किया है कि अकाली दल हरियाणा में बिन गठबंधन के लोकसभा और विधानसभा के चुनाव लडेगा, जिसको लेकर उनके कार्यकर्ताओं बहुत जोश है, क्योंकि भाजपा सरकार ने जो वायदे किये थे उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया है, इसलिये अकाली दल 36 बिरादरी को साथ लेकर चुनावी मैदान में उतरेगा। शरणजीत ने बताया कि चुनाव से पहले वह अपना एक घोषणा पत्र तैयार करेंगे जिसमें गरीब, महंगाई और किसानों से संबंधित सभी मुद्दों को प्राथमिकता से रखेंगे। इस बैठक में शिरोमणी अकाली दल जिला प्रधान एस एस बांगा, वरिष्ठ उप प्रधान हरियाणा प्रदेश एस एस ओबराय, जे एस नागी, गुरुबक्श सिंह मक्कड, इंद्र सिंह कोहाट, बलवंत सिंह, जरमेज सिंह, जी एस बराड, शेर सिंह, गुरूजीत सिंह, गुरुप्रसाद ङ्क्षसंह, त्रिलोक सिंह विरदी, इंद्र सिंह अहूजा, रंजीत सिंह, कन्वीर सिंह सोखी, युवा प्रधान सुखवंत सिंह, इंद्रपाल सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Posts
डॉ. राज नेहरू को मिला राष्ट्रीय कौशल आधारित प्रशिक्षण एवं अनुसंधान पुरस्कार भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ के चांसलर प्रियरंजन त्रिवेदी और नागालैंड के उच्च शिक्षा मंत्री तेमजेन इमला अलोंग ने प्रदान किया सम्मान
पलवल। विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू को भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ द्वारा “राष्ट्रीय कौशल-आधारित प्रशिक्षण और अनुसंधान पुरस्कार…
केनाज डांस ऑफ सोशल की तरफ से फरिदाबाद वासियों को एक तोहफा’ जोरबा’ के रूप में मिला
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )क्रिसमस के पहले २३ दिसम्बर के केनाज डांस ऑफ सोशल की तरफ से फरिदाबाद वासियों को एक…
आई एम टी मे पहली बार होलोग्राम सिक्युरिटी प्रोडक्ट की धूमआई
आई एम टी मे पहली बार होलोग्राम सिक्युरिटी प्रोडक्ट की धूमआई एम टी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन…