पलवल (विनोद वैष्णव ) |सैक्टर-2, पलवल स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में दिनांक 13 जनवरी, 2020 (सोमवार) को सी.बी.एस.ई. व अरविंदो सोसायटी की सहभागिता से ‘हब ऑफ लर्निंग’ की वर्कशाॅप का आयोजन किया गया। वर्कशाॅप में शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों हेतु अनेक गतिविधियाँ सुझाई गईं। इसमें विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का संचालन अरविंदो सोसायटी के रिसोर्स ट्रेनर जगत सिंह ने किया। उन्होंने शिक्षकों, विद्यार्थियों को अभिप्रेरित करना, नई-नई तरह की सुविधाएँ उपलब्ध कराना और उनके आंतरिक क्रियात्मक व्यवहार को निखारने के लिए अलग-अलग गतिविधियाँ प्रभावी रूप से सिखाई गईं। बडिंग रायटर्स (उभरते लेखक) भी इसी तरह की एक गतिविधि है, जिसमें विद्यार्थियों को पढ़ने व लिखने के लिए प्रेरित किया जाता है। बच्चों के मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए अनेक तरह की क्रियात्मक गतिविधियाँ सुझाई गईं। इसके साथ-साथ बच्चों को खेल-खेल में शिक्षण व नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के गुर भी बताए गए।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या कपिला इंदु ने बताया कि कार्यशाला में जीरो इनवेस्टमैंट इनोवेशन फाॅर एजूकेशन इनीसिएटिव्स (जेड. आई. ई. ई. टी.) कार्यक्रम को मुख्य आधार बनाया गया और यह प्रयास किया गया कि विद्यार्थी न चाहते हुए भी सीखने की कला की ओर बढ़ें एवं शिक्षक भी उपलब्ध और पर्याप्त साधनों के द्वारा रोचक व प्रभावशाली ढंग से शिक्षण कर सकें। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्र केंद्रित शिक्षा उपलब्ध कराना था। कार्यशाला में उपस्थित अध्यापकों के अनुसार यह वर्कशाॅप बहुत ही सकारात्मक व प्रभावशाली रही।
Related Posts
भारत सरकार के मंत्री द्वारा परफेक्ट ब्रेड ग्रुप के चेयरमैन एच.के.बतरा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया पुरस्कार
दिल्ली/फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| परफेक्ट ब्रेड ग्रुप के चेयरमैन एच.के. बतरा को कंफक्शनरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए…
म्यूच्यूअल फंड में निवेश की समझ को लेकर हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डीएवी शताब्दी महाविद्यालय फरीदाबाद के वाणिज्य जीआईए विभाग द्वारा शेयर बाजार की जानकारी को लेकर विद्यार्थियों…
विधायक मूलचंद शर्मा ने लगभग 9.80 लाख रुपये की लागत से बघेल धर्मशाला के निर्माण कार्य का शुभारम्भ
बल्लबगढ़(विनोद वैष्णव )विधायक मूलचंद शर्मा ने आज बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड न. 40 की लक्ष्मण कॉलोनी में लगभग 9.80…