बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने दी एक्टर संजू नागरवाल को शुभकामनाएं

बल्लभगढ़ (विनोद वैष्णव) : बल्लभगढ़ क्षेत्र के युवा और उभरते हुए बॉलीवुड एक्टर संजू नागरवाल को उनकी आगामी हरियाणवी वेब सीरीज़ भर्ती माफिया के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देने हेतु हरियाणा के पूर्व परिवहन मंत्री एवं मौजूदा विधायक मूलचंद शर्मा , उनके बड़े भाई टिप्पर चंद शर्मा , पूर्व एबीवीपी नेता मनोज खंडेलवाल, समाजसेवी सुमेर सिंह एवं विक्रम यादव उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों ने संजू नागरवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि –
“संजू नागरवाल ने कम उम्र में ही कड़ी मेहनत और लगन से अपनी अलग पहचान बनाई है। वे न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे बल्लभगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। हमें गर्व है कि हमारे क्षेत्र के युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। हमारा आशीर्वाद सदैव उनके साथ रहेगा।”

अन्य नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी संजू नागरवाल को इसी तरह निरंतर आगे बढ़ने और हरियाणवी संस्कृति को मनोरंजन जगत में नई पहचान दिलाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *