(विनोद वैष्णव ) | एस0 जी0 एम0 नगर स्थित वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। सभी छात्राओं ने स्वंय राखी बनाई तथा ‘‘एयर फोर्स स्टेशन‘‘ पर देश के लिए अपने कर्तव्य को निर्वाह कर रहे सैनिकों को जाकर राखी बाँधी , सुन्दर- सुन्दर थालियों में दीपक , रोली व अक्षत से टीका किया व आरती उतारी तथा कामना की,कि भारतीय सेना सदैव हमारी रक्षा करें ‘‘ इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थी अपने देश के नौजवानों के प्रति स्नेह व निष्ठाा का भाव जाग्रत होता है। विद्यार्थियों ने एस0 जी0 एम0 नगर पुलिस स्टेशन में जाकर राजेंद्र सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों को भी राखी बाँधी। और उनके दीर्घायु होने की कामना की।स्कूल में राखी प्रतियोगिता में बनी राखियाँ सीमा पर तैनात सैनिकों को भेजी गई।विद्यार्थियों की माताओं ने तथा अध्यापिकाओं ने भी सैनिकों के लिए राखी भेजी। स्कूल में नर्सरी से पाँचवी कक्षा के छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी तथा उन्हाने उनको उपहार भेंट किए। सभी छात्र राखी का त्योहार मनाते समय बड़े उत्साहित लग रहे थे। तत्पशचात् विद्यार्थियों ने वृक्षांे को राखी बाँधकर उनकी पूजा की तथा हमारे पर्यावरण की रक्षा करने की कामना की। ‘‘मनुष्य के जीवन का असली उत्तरदायित्व वृक्षों पर ही है तथा हमें इसका भान है‘‘ स्कूल के इस प्रकार के आयोजन प्रेरणादायक व सभी को अपने उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक करने का प्रतीक है। स्कूल की प्रधानाचार्या सुषमा गौर व निदेशिका विजयलक्ष्मी स्वयं छात्रों का मार्गदर्शन कर रही थी।
Related Posts
ग्राम पंचायत सोतई के सरपंच सुपुत्र सोनू रावत ने बल्लबगढ़ एसडीएम अपराजिता को पदभार सँभालने पर पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी
ग्राम पंचायत सोतई के सरपंच सुपुत्र सोनू रावत ने बल्लबगढ़ एसडीएम अपराजिता को पदभार सँभालने पर पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी
पाईनवुड स्कूल द्वारा आयोजित पाईनवुड वालीबॉल इंटर डिस्ट्रिक टूर्नामेंट का उद्वघाटन डीसीपी विक्रम कपूर ने वालीबॉल की सर्विस देकर किया
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| गांव पावटा स्थित पाईनवुड इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल द्वारा आयोजित पाईनवुड वालीबॉल इंटर डिस्ट्रिक टूर्नामेंट का…
स्मार्ट फरीदाबाद को पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए प्रयासरत :- पुरषोत्तम लाल बब्बर
स्मार्ट फरीदाबाद को जमीनी स्तर पर स्वच्छ बनाने एवं पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए प्रयासरत मशहूर उद्योगपति पुरषोत्तम लाल…