फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे जिले के काफी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया । इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी एक अप्रैल को पत्रकरों के हितों की आवाज उठाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा । इस मौके पर पत्रकारों ने बैठक के दौरान राजेंद्र कुमार दहिया पत्रकार को फरीदाबाद जिला से हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (रजि.)का प्रधान भी नियुक्त किया गया वहीं राजा पटेल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने पत्रकारों को आश्वासन दिलाया कि वह हमेशा सुख दुख में पत्रकारों के साथ रहेंगे और पत्रकारों के हितों के लिए यूनियन के साथ मिलकर काम करते रहेगें। एचयूजे के जिला प्रधान ने कहा कि जल्द कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। इस मौके पत्रकार जे बी शर्मा, सरूप ङ्क्षसह, सुनिल चौधरी, जोगेन्द्र रावत, मनोज कुमार, मनोज भारद्वाज, राजा पटेल, संजय गुप्ता, यशपाल सिंह, विनोद वैष्णव, पकंज अरोडा, किशोर कुमार, नरेन्द्र भाटी, मुकेश राजपूत, राजेन्द्र सिंह, रविन्द्र तिवारी, ब्रिजेश भदौरिया, अम्बिका प्रसाद ओझा, दीपक, धीरज कुमार, विजय थपालिया, हरजिन्द्र शर्मा, प्रवीन कुमार, केसी माहौर, मौजूद रहे।
Related Posts
श्री सिद्धदाता आश्रम और उद्योग मंत्री विपुल गोयल की तरफ से संत नगर में चलाया सफाई अभियान
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) : फरीदाबाद सही मायनों में स्मार्ट सिटी तभी बन पाएगा जब हम स्वच्छ फरीदाबाद का निर्माण कर पाएंगे।…
नरक जैसे हालात में जी रहे सेक्टर आठ सीही गांव के लोग- सिंगला
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )।स्मार्ट सिटी हो या न हो लेकिन यहां के लोग पढ़े लिखे लोग हैं जो सरकारें बनाना…
लिंग्याज छात्रवृत्ति की आनलाइन प्रवेश परीक्षा में पहले चरण में 5084 स्टूडेंट्स बैठे
फरीदाबाद। लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी) की ओर से आयोजित ऑनलाइन एल-एसईटी 22-23 (लिंग्याज छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा) के पहले चरण में 5084 छात्रों ने भाग लिया। यह प्रवेश परीक्षा ग्रेड एजी प्लेटफॉम के माध्यम से आयोजित कराई गई। परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इन्हें छात्रों ने अपने ई-मेल से डाउनलोड कर परीक्षा में बैठे। पहले चरण…