दसवीं की बोर्ड परीक्षा (सत्र 2025-2026) में शत-प्रतिशत (100%) परिणाम सहित कोलंबियंस का उत्कृष्ट प्रदर्शन

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : सेंट कोलंबस स्कूल, दयाल बाग, फरीदाबाद के वि‌द्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई) की दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा (सत्र 2025-2026) में100%( शत-प्रतिशत) परिणाम हासिल किया ।

 प्रतिभाशाली कोलंबियंस ने आई.टी. में, गणित में तथा सामाजिक विज्ञान में  100में से 100 अंक प्राप्त कर शानदार रिकॉर्ड बनाया। अंग्रेजी और विज्ञान में 100 में से 99 अंक लेते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया तथा हिंदी में 100 में से  98 अंक प्राप्त कर कोलंबस के इन मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, संघर्ष, हिम्मत और साहस का परिचय देते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। दसवीं के परीक्षा परिणाम में सभी वि‌द्यार्थियों का प्रदर्शन प्रतिस्पर्धात्मक रहा।

दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा (सत्र 2025-2026) में शानदार परीक्षा परिणाम के साथ निम्नलिखित विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को सफलता के शिखर पर पहुंचाया।

St. Columbus School का 10वीं का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *