S.D. International School का कक्षा 10वीं का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा

तिगांव (विनोद वैष्णव) : S.D. International School (एस. डी. इंटरनेशनल स्कूल) के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि CBSE कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जिसने “Our Pride, Our Achievers” की भावना को साकार किया। विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

इस शानदार सफलता के पीछे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विद्यालय की होनहार छात्रा यश्वी (Yashvi) ने 96.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल टॉपर बनीं।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हमारे छात्र दक्षत कुमार (Dakshit Kumar) ने गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, वहीं छात्रा एवं स्कूल टॉपर यश्वी (Yashvi) ने अंग्रेजी में 99 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान, हिंदी, विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी जैसे अन्य विषयों में भी अत्यंत सराहनीय प्रदर्शन किया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस उल्लेखनीय सफलता पर छात्रा यश्वी, उनके अभिभावकों एवं सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है। प्रबंधन का विश्वास है कि इसी प्रकार का समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन भविष्य में भी विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। विद्यालय परिवार छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *