फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : पीटीएलआर कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी के मैकेनिकल विभाग द्वारा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं सिविल विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक विज़िट का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने फरीदाबाद स्थित CADxPRO Technology (MSME) का भ्रमण किया। इस विज़िट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मैकेनिकल प्रोडक्शन, मैन्युफैक्चरिंग, 2डी, 3डी प्रिंटिंग, बिल्डिंग डिजाइन एवं सीएनसी/वीएमसी तकनीकों एवं औद्योगिक प्रक्रियाओं से अवगत कराना था।
कॉलेज परिसर से निदेशक प्रो. आर.पी. आर्य, डीन एकेडमिक डॉ. बी.आर. बुंदेल, टीपीओ सुनीता खुराना, मैकेनिकल विभागाध्यक्ष प्रो. राहुल भारद्वाज अन्य सभी विभागाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को रवाना किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कंपनी में छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उन्हें औद्योगिक वातावरण से परिचित कराया गया। इस अवसर पर प्रो. रिंकू, श्री सुनील कुमार और औद्योगिक संचालन सुप्रोतीम सेन चौधरी एवं टीम ने विद्यार्थियों को विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं, आधुनिक मशीनों और औद्योगिक अनुप्रयोगों की विस्तृत जानकारी दी। छात्रों ने उत्साहपूर्वक अपने ज्ञान को और समृद्ध किया।
विद्यार्थियों ने इस विज़िट को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया तथा कहा कि इससे उन्हें वास्तविक औद्योगिक कार्यप्रणाली को समझने में मदद मिली। इस विज़िट से कॉलेज और औद्योगिक के संबंध को भी ज्यादा मज़बूती मिली। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अंत में सभी को विशेष धन्यवाद दिया गया।