फरीदाबाद, Vinod vaishnav : बल्लभगढ़ मलेरना रोड़ स्थित बालाजी महाविद्यालय में डिग्री वितरण और स मान समारोह का आयोजन 22 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन साढ़े दस बजे से शुरू किया जाएगा। जिसमें मु य रूप से स्टोकहोम पुरूस्कार और रेमनमेगसे पुरूस्कार विजेता भारत के जल पुरूष राजेन्द्र सिंह व वाईएमसीए कॉलेज के कुलपति प्रो.दिनेश कुमार सहित नई दिल्ली के गांधी शांन्ति प्रतिष्ठान से रमेश चन्द्र शर्मा व प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुबोध नन्दन शर्मा भाग लेंगे। यह जानकारी बालाजी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ. जगदीश चौधरी ने दी। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय का चौथा डिग्री स मान समारोह है। डिग्री वितरण समारोह में महाविद्यालय भारतीय संस्कृति को विद्यार्थियों में बनाए रखने के लिए एक नई पर परा को जन्म दे रहा है। जिसमें डिग्री लेने वाले विद्यार्थी गांधी टोपी एवं पटके की वेशभूषा में शामिल होंगे और विद्यार्थियों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सादगी में समारोह को मनाया जाता है। इसके अलावा जगदीश ने बताया कि प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुबोध नन्दन शर्मा समारोह के बाद फरीदाबाद की बडख़ल झील का भी निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि सुबोध नन्दन झील के जीर्णोद्धार के लिए रोड़ मैप तैयार कराऐंगे, जिस में फरीदाबाद बालाजी शिक्षण संस्थान के छात्र उनकी टीम के साथ मिलकर काम करेंगे।
Related Posts
वृंदा इंटरनेशनल स्कूल की दसवीं कक्षा का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | एस जी एम नगर में स्थित वृंदा इंटरनेशनल स्कूल का दसवीं का सी बी एस…
एनसीसी व टीम चाण्क्य टीसीए के फाईनल में
फरीदाबाद vinod Vaishnav । टीसीए कप का पहला सेमीफाइनल मैच तिगांव स्थित नचौली गांव में क्रिकेट एरिना मैदान में खेला…
फरीदाबाद जेल में जेल रेडियो के लिए ऑडिशन शुरू
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव)। फरीदाबाद जेल रेडियो के लिए 5 कैदियों को रेडियो जॉकी के रूप में चुना गया है। ऑडिशन का संचालन जय…