फरीदाबाद : नंद उत्सव एसी बैंक्वेट हॉल, निकट अग्रवाल पीजी कॉलेज, तिगांव रोड, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) में हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार डेविड (विधायक एटा सदर उत्तर प्रदेश) एवं मुख्य अतिथि विपुल गोयल , कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए समाज में एकता एवं सशक्तिकरण पर जोर दिया।
इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि प्रवीण बत्रा जोशी मेयर फरीदाबाद के साथ अन्य विशिष्ट अतिथि राव राम कुमार (वरिष्ठ भाजपा नेता), पवन यादव (पार्षद बल्लभगढ़), डॉ अनीता लोधी (पूर्व विधायक उत्तर प्रदेश), डॉ राजीव लोधी (पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश) व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे
कार्यक्रम के दौरान हरियाणा प्रदेश की नवनियुक्त कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन वर्मा ‘डेविड का समाज के लिए संदेश
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन वर्मा ‘डेविड ने अपने संदेश में समस्त लोधी समाज को एकजुट रहने, शिक्षा को अपनाने और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का मूल आधार उसकी एकता, जागरूकता और शिक्षा होती है। यदि हम संगठित होकर कार्य करें और अपने युवाओं को सही दिशा दें, तो समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
वर्मा ने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे शिक्षा, तकनीक और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे आएं तथा अपने समाज और देश के विकास में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों को सहेजते हुए आधुनिकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
मोहन लोधी (प्रदेश अध्यक्ष) का उद्बोधन
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लोधी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोधी समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और अब समय आ गया है कि हम सभी मिलकर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में संगठित प्रयास करें।
उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी केवल पद नहीं बल्कि समाज की सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपेक्षा की कि वे ईमानदारी, समर्पण और सक्रियता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
मोहन लोधी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज के विकास में आगे आएं, शिक्षा को प्राथमिकता दें और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और समग्र विकास को बढ़ावा देना है। जारीकर्ता :
आयोजन समिति
अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा (पंजीकृत)
लोधी चैरिटेबल ट्रस्ट
बी. एल. वर्मा
शुभकामना संदेश !
धर्मपाल लोधी ,
अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महामंच द्वारा हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी के सम्मान समारोह के सफल आयोजन के अवसर पर आपको हार्दिक बधाई एवं -शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। समाज के संगठन, उत्थान एवं जागरूकता के लिए इस प्रकार कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक एवं सार्थक सिद्ध होते हैं।
अग्रवाल पीजी कॉलेज, तिगांव रोड, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) में हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह