फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) :- पुलिस लाइन में आज श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री अमिताभ सिंह ढिल्लो ने पुलिस कर्मियों को तोहफा देते हुए पुलिस लाइन सेक्टर 30 में उनके बच्चों के लिए DAV पुलिस पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया। इस मौके पर श्री किरत पाल सिंह डीसीपी एनआईटी, भूपेंद्र सिंह डीसीपी सेंट्रल, देवेंद्र सिह यादव एसीपी हेड क्वार्टर, साकिर हुसैन एसीपी एनआईटी , राधे श्याम एसीपी मुजेसर, बलवीर सिंह एसीपी तिगांव, रविंद्र कुंडू एसीपी ट्रैफिक 2, . दिनेश यादव एसीपी CM फ्लाइंग और आमित कुमार SHO सेक्टर 31 व हाउसिंग बोर्ड के JE श्री शमशेर सिंह मोजूद रहे।इसके अलावा DAV पुलिस पब्लिक स्कूल सेक्टर 30 की हेडमिस्ट्रेस हेमा अरोड़ा, DAV स्कूल बल्लभगढ़ से रीना खाचरू, सोनीपत से श्री मंतोष पाल सिंह एवं भोंडसी से श्रीमती रश्मि जी वह अन्य स्टाफ मौजूद रहे।उद्घाटन के तत्पश्चात हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस आयुक्त के अलावा मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों एवं स्कूल की प्रिंसिपल हेमा अरोड़ा एवं उनका स्टाफ और अन्य DAV स्कूलों से आए प्रिंसिपल ने हवन आयोजन में हिस्सा लिया।पुलिस लाइन मे इस नए विद्यालय का खास मकसद पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करना है। ड्यूटी की व्यवस्था के कारण पुलिसकर्मी अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति अधिक ध्यान नहीं दे पाते हैं। पुलिस लाइन के प्रांगण में खुले इस नए विद्यालय से पुलिसकर्मियों को इसका फायदा मिलेगा । इस स्कुल मे पुलिस कर्मियों के बच्चों के अलावा सेक्टर 28, 29, 30, और 31 में रहने वाले अभिभावक भी अपने बच्चों को एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।पुलिस आयुक्त महोदय ने कहा कि DAV संस्था एक विचारधारा है जो विद्यार्थियों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ वैचारिक और सामाजिक नीतियों से भी अवगत कराता है जिससे कि विद्यार्थी उच्च शिक्षा के साथ-साथ एक अच्छा नागरिक बनने में सक्षम होता है विद्यार्थी विद्यालय के अंदर अन्य तमाम गतिविधियों में हिस्सा लेकर सर्वांगीण विकास करते हैं। देश भर में करीब 900 DAV स्कूल चल रहे हैं। आयुक्त महोदय ने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है आप शिक्षा के ज्ञान से पूरी दुनिया बदल सकते हो।किसी को शिक्षा देना सबसे बड़ा दान है। हम अपने बच्चों को शिक्षा देकर अपने देश को ताकतवर बनाते हैं। किसी देश की तरक्की के लिए उसकी शिक्षा नीति उच्च और बेहतरीन हो तो देश तरक्की में सबसे आगे रहता है।DAV पुलिस पब्लिक स्कूल फरीदाबाद का शैक्षिक सत्र 9 अप्रैल 2018 से शुरू होने जा रहा है जिसमें शुरुआती तौर पर कक्षा नर्सरी से लेकर पांचवी कक्षा तक के बच्चों का एडमिशन किया जाएगा । अभी तक 135 बच्चों का एडमिशन हो चुका है
Related Posts
ST. BML SR SEC SCHOOL ANANGPUR मे आपदा से निपटने के गुर सिखाये गए
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | ST. BML SR SEC SCHOOL ANANGPUR मे आपदा से निपटने के गुर सिखाये गए |…
वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व :-विजयलक्ष्मी
(विनोद वैष्णव ) | एस0 जी0 एम0 नगर स्थित वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। सभी छात्राओं…
हयूमन लीगल ऐड एण्ड क्राईम ऑर्गनाईजेशन के तत्वाधान में ओल्ड फरीदाबाद पुलिस थाना में बांटे गए दवाईया एवं मास्क
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। हयूमन लीगल ऐड एण्ड क्राईम ऑर्गनाईजेशन के तत्वाधान में ओल्ड फरीदाबाद पुलिस थाना में पुलिस के जवानों…