फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। चुनाव अधिकारी नरेन्द्र चौधरी, प्रधान महेश शर्मा, संजय डिंडे तथा के.के. मिश्रा की देखरेख में जिला टैक्स बार एसोसिएशन (रजि0) फरीदाबाद का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रधान पद के लिए एस. के. भारद्वाज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आर.एस. गौड को भारी मतों से हराकर विजय प्राप्त की। महासचिव पद के लिए राजेन्द्र शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हरिन्द्र सैनी को भारी मतों से हराकर विजय प्राप्त की तथा वरिष्ठ उपप्रधान पद पर संदीप सैठी, उपप्रधान राजीव गौड, सहसचिव आर.एस. वर्मा, कोषाध्यक्ष सत्यवान नरवाल तथा लाइब्रेरियन अमर सिंह भारी मतों से विजय हुए। एग्जिीक्यूटिव मेंबर के पद पर चेतन प्रकाश भारद्वाज, चंचल कुमार तथा अशोक अग्रवाल चुने गए। इस मौके पर सभी सीनियर मैम्बर्स एस.एन. त्यागी, आर.एस. गांधी, एम.एल. शेखावत, एच.एस. भाटी, ए.के. चौधरी, विजय शर्मा, डी. के. अरोड़ा, आई.एन. चतुर्वेदी, प्रहलाद गर्ग, दीपक भाटिया तथा अन्य गणमान्य अधिवक्ता मौजूद रहे। वरिष्ठ उपप्रधान पद पर संदीप सैठी को चुनने पर उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं का तहेदिल से धन्यवाद किया और कहा कि सभी ने उन पर जो भरोसा जताया है वह उस पर खरे उतरेंगे।
Related Posts
एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ वीर एकलव्य दल ने उपायुक्त कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )| सुप्रीम कोर्ट द्वारा एस.सी., एस.टी. एक्ट अधिनियम के बदलाव में आए फैसले को लेकर अनुसूचित जातियों…
विधायक ललित नागर व वरिष्ट पत्रकार सूरजमल की गाडियों के साइड शीशा तोड़ने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 4 को दबोचा
( विनोद वैष्णव ) | पुलिस कमिश्नर श्री अमिताभ सिंह ढिल्लो के दिशा निर्देश पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच…
समाजसेवी पवन शर्मा ने गांव सरमथला में 350 बुजुर्गो को कम्बल ओढ़ा कर सम्मान किया
सोहना(विनोद वैष्णव )| समाजसेवी पवन शर्मा ने आज मुरारीलाल कृषि फार्म गांव सरमथला में 350 बुजुर्गो को कम्बल ओढ़ा कर…