फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): भोजपुरी अवधी समाज द्वारा पर्यावरण रक्षा व अन्य सामाजिक कार्यों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व पुलिस महानिदेशक शील मधुर आई पी एस हरियाणा मौजूद थे। इस अवसर पर पर्यावरण रक्षा के लिए पूर्व पुलिस महानिर्देशक शील मधुर व पूर्व महापौर सूबेदार सुमन ,संस्था के प्रधान रामशंकर यादव,रमाकांत तिवारी चैयरमेन,प्रदीप गुप्तासंघठन मंत्री ,शिव पूजन दुबे पूर्व प्रधान सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधे लगाए। इस अवसर पर पूर्व पुलिस महानिदेशक शील मधुर ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक सभी लोगो को एक पौधा अवश्य लगाना होगा तभी हमारा देश प्रदूषण मुक्त होगा। उन्होने कहाकि जिस हिसाब से देश भर में प्रदूषण फेल रहा है उस से हमारा साँस लेना मुश्किल हो जायेगा। उन्होंने सभी संस्थाओ से अपील की है कि सभी मिलकर देश को प्रदूषण मुक्त करवाने में हमारा सहयोग दे जिसे हम देश को प्रदूषण से मुक्त करावा पाएंगे और हमें अभी से ही आने वाली पीढ़ी को भी जागरूक करना होगा की गंदगी न फैलाये और अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाए। इस अवसर पर चैयरमेन रमाकांत तिवारी ने भी विश्वास दिलाया की हम देश को प्रदूषण से मुक्त अवश्य करवाएंगे और इस में चाहे हमें सभी सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लेना पड़े। इस मौके पर चंद्र शेखर यादव ,डी के चौबे ,संजीव खुश्वाहा ,बालेश्वर कुशवाहा ,बद्री प्रसाद ,राजेश सिंह मौजूद थे।
Related Posts
नेहरू महाविद्यालय में जोर शोर से योगा दिवस की तैयारी
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए आज डी.सी फरीदाबाद द्वारा आयोजित मीटिंग में भाग…
एमवीएन विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के छात्रों के लिए विशेष दीक्षांत समारोह का आयोजन
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | एमवीएन विश्वविद्यालय पलवल में भौतिक चिकित्सा विभाग द्वारा अपने बैचलर आफ फिजियोथेरेपी प्रथम बैच…
सीबीएसई 10वीं के परिणामों में छाए मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल के छात्र
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | मानव रचना इंटरनेशनल स्कूलों का 10वीं का सौ प्रतिशत रिजल्ट रहा। सेक्टर-14 और चार्मवुड स्थित…