फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) |मशहूर ब्रांड परामिटास वाइ पल्लवी अग्रवाल का एक कलेक्शन शनिवार को सेक्टर 9 में लांच किया गया। इस मौके पर टीवी एक्टर सारा खान और एसीपी आत्मराम ji ने कलेक्शन की लांचिंग की। सारा खान ने कहा कि मशहूर ब्रांड का नया कलेक्शन फरीदाबाद में आने से यहां के लोगों को अब दिल्ली और पंजाब खरीदारी के लिए नहीं जाना पड़ेगा। लोगों को अपने शहर में स्टाइलिस ब्रांड का कपड़ा मिल सकेगा। इस कार्यक्रम का आयाेजन कर रही स्टारवर्ज कंपनी की सीमा गुम्बर ने कहा कि कुछ लोग स्टाइलिश और सबसे अलग दिखने के लिए कपड़ों की शॉपिंग करना चाहते हैं, लेकिन कई बार समझ नहीं पाते हैं कि कहां से शॉपिंग करें। इस ब्रांड के अधिकांश खरीदार इंटरनैशनल है लेकिन अब स्टाइलिश ब्रांड के शाैकीन को कहीं जाने की जरुरत नहीं है। इस अवसर पर असोससिएट पार्टनर में साइन ज्वैलर्स, मेकअप आर्टिस्ट रिचा भनोट, तानबेस से गीतांजली शामिल रही। कार्यक्रम में एमटीवी splitsvilla की आर्टिस्ट जैकलीन लेडली और असोसिएटेड पार्टनर माधवी सहित अनेक मेंबर मौजूद थे।
Related Posts
विधायक नरेंद्र गुप्ता के बेटे ने पार्क से उखड़वाए ट्री गार्ड, ऑडियो वायरल
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव)| मॉनसून के मौसम में हॉर्टिकल्चर विभाग जगह-जगह खुदाई कर पौधे लगाने का काम कर रहा है ताकि पर्यावरण…
राॅयन में 59 रक्तदाताओं ने राष्ट्र निर्माण के लिए मतदान करने की ली शपथ
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | “पहले मतदान, फिर जलपान, और फिर रक्तदान” मुहिम के अन्तर्गत राॅयन इन्टरनेशनल स्कूल फरीदाबाद, जिला…
फ़िल्म भारत पर काम पूरे जोरो पर चल रहा है: अली अब्बास जफर
Vinod Vaishnav | सलमान खान और अली अब्बास जफर तीसरी बार एक साथ काम करने जा रहे हैं।सुल्तान और टाइगर…