फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। जैन श्वेतांबर तेरापंंथ महिला मंडल फरीदाबाद ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में ‘‘निर्माण एक नन्हा कदम स्वच्छता की ओर’’ कार्यक्रम का आयोजन मानव सेवा समिति द्वारा संचालित स्कूल मानव विद्या निकेतन में किया। बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई व ‘स्वच्छ भारत में हमारा योगदान’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी करवाई। पर्यावरण संरक्षण में योगभूत, नीम आदि के पौधे भी स्कूल में लगाये गए। स्वस्थ तन स्वस्थ मन के लिए योग का प्रशिक्षण भी मंडल की बहनों व कन्याओं द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में किताबें, कलर व मिठाई का वितरण भी किया गया। बच्चों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। प्रिंसिपल दिव्या चन्दा, प्रबंधक सीमा मंगला ने संस्था के इस उपक्रम की बहुत सराहना की। इस अवसर पर मंडल की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती कमला लुनिया, सुमंगला बोरड, प्रभा बांठिया, मंत्री ललिता बैद, सुशीला दुगड, शर्मिला बैद, सुमन बोथरा, नीतू बाफना व कन्या मंडल की उपस्थिति रही।
Related Posts
बीजेपी सरकार में बीजेपी नेताओं से ही है बेटियों को बचाने की जरूरत – तरुण तेवतिया
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )|यूपी के उन्नाव जिले में हुए बलात्कार व जम्मू के कठुआ मे हुए गैंगरेप के विरोध…
एक दौड़-शहीदों की आशाओं की मैराथन का 25 अगस्त को आयोजन : विकास
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) | पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार को आर्थिक मदद एवं श्रद्धांजलि देने के लिए…
ब्रह्म दत्त ब्लू बैल्स पब्लिक स्कूल सैक्टर-10, गुरुग्राम के सौजन्य से मॉडल यूनाइटेड नेशंस का आयोजन एम.यू.एन. या मॉडल यूनाइटेड नेशंस संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का अनुकरण है
जहाँ छात्र विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के रूप में भूमिका निभाते हैं और अपने निर्दिष्ट पोर्टफोलियो की नीतियों और दृष्टिकोणों…