साड़ी पहनो मुहीम को आगे बढ़ा रही हे :- सपना खंडेलवाल /वंदना गुप्ता

Posted by: | Posted on: December 7, 2017

”परफेक्ट लेडीज”, राजधानी दिल्ली की एक बहु सपना खंडेलवाल एवं दिल्ली की ही बेटी वंदना गुप्ता से आज हमारे वरिष्ठ सवांददाता विनोद वैष्णव ने राष्ट्रीय परिधान साड़ी एवं महिलाओ के उत्थान से सम्बंधित मुद्दे पर की खास चर्चा….

प्रश्न :- सपना जी, सबसे पहले आप अपने बारे में पाठको को बताये ?
उत्तर :- अपनी ग्रेजुएशन मुंबई यूनिवर्सिटी से करने कि बाद, मैं सपना खंडेलवाल, विवाहोपरांत पिछले ३३ साल से दिल्ली में रह रही हूँ | मेरे पति दिल्ली के एक नामी उद्योगपति हैं | मैं अपने स्वयं का व्यवसाय करती हूँ व एक ज्वेलर हूँ | मेरे दोनों बच्चे बेटा व बेटी विवाहित हैं और २ वर्ष का मेरा एक प्यारा सा धेवता भी है | पिछले २५ सालों से वेद, उपनिषद् और भगवद गीता का मैं गहन अध्ययन कर रही हूँ |

प्रश्न :- वंदना जी, अब आप अपने बारे में कुछ बताये ?
उत्तर :- सबसे पहले में बताना चाहूंगी कि हम दोनों ननद भाभी भारत के सामान्य नागरिकों में से ही हैं. LSR कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के उपरान्त मेरा विवाह ३० वर्ष पूर्व दिल्ली में हुआ । मेरे पति व मैं एक स्टॉक ब्रोकर हैं । हम NSE, BASE, MCX जैसे अनेकों एक्सचेंज के मेम्बर हैं व हम डिपाजिटरी पार्टिसिपेंट भी हैं । मेरे दोनों बच्चें बेटा व बेटी बहुत प्रेस्टीजियस जॉब्स में हैं ।

प्रश्न :- देवदिति क्या हे ?
उत्तर :- आधुनिकरण के नाम पर हम अपने देश की अनमोल सभ्यता व् संस्कृति खोते जा रहें हैं | देवदिति महिलाओ की ऐसी संस्था हे जोकि मुख्यरूप से इस धरोहर को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करती हैं | आज की शहरी महिला साड़ी पहनना पसंद नहीं करती हे, उसे ये लगता है कि लोग उसे पिछड़ा हुआ समझेंगे | देवदिति अपने योग दान से इस नजरिये को बदलना चाहती है और महिलाओ को अपनी साड़ी पहनने के लिए प्रेरणा देती हे ताकि देश की पुरानी संस्कृति को अपने बच्चों और नई पीढ़ी के लिए बचाया जा सके | सभी तरह की महिलाओं को देवदिति एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है, उन्हें जागरूक बनती हैं एवं उन्हें रोजगार प्रदान करने के लिए भी बहुत से उपाय करती हे |

प्रश्न :- देवदिति की कोई मेम्बरशिप भी हे ?
उत्तर :- कोई भी महिला ”देवदिति संस्था” से फ्री में जुड़ सकती हे, अपितु संस्थाएं योग दान से चलती हैं, इसलिए जो जिस तरीके से अपना योगदान देना चाहते हैं देवदिति उसका स्वागत करती है |

प्रश्न :- अक्सर देखा जाता हे की ऐसी संस्थाए बनती हैं और कुछ महिलाएं अपना ही फायदा करती हे ?
उत्तर :- सभी संस्थाए अपने अपने तरिके से काम करती हे लेकिन हमारी संस्था का सीधा मतलब हे केवल एक नई दिशा दिखाना जोकि महिलाओं के हित में हो | हमारी वर्किंग बहुत ट्रांसपेरेंट है | ”देवदिति बैंक” द्वारा हम कई गरीब लोगों को अपने पैरो पर खड़े होने मेँ मदद करते हैं |

प्रश्न :- आपको अनेको प्लेटफॉर्म पर सम्मानित क्या गया हे किस लिए ?
उत्तर :- अपने देश की सभ्यता और संस्कृति को आगे बढ़ाने मेँ अपने योगदान के लिए हमें अनेक मंचों पर सम्मानित किया गया है | महिलाओं की जागरूकता व उनके उत्थान मेँ देवदिति के अथक कार्य को बहुत सरहाना मिली है |

प्रश्न :- किन – किन सामाजिक संस्थाओं के साथ आप दोनों जुडी हुई हैं ?
सपना :- ‘आल लेडीज लीग’ की नेशनल चेयरपर्सन हूँ रिवाविंग ट्रडिशन केटेगरी में; ‘फिक्की लेडीज आर्गेनाइजेशन’ की मैं लाइफ मेंबर हूँ पिछले २ दशक से, ‘ग्लोबल लेडीज लीग’ व ‘महिला मंगल’ जैसी नामी गिरामी संस्थाओं की मैं सदस्या हूँ |
वंदना :- रोटरी, दिल्ली कौंसिल ऑफ़ वीमेन, मैहर चैरिटेबल ट्रस्ट आदि संस्थाओं से जुड़ कर मैं समाज को अपना योगदान देती रहती हूँ ।

प्रश्न :- सपना, वंदना आपको ये अनूठा अभियान ‘साड़ी पहनो’ कैसे आया और देवदिति नाम की संस्था का गठन कैसे हुआ ?
सपना :- बहुत सही सवाल पूछा | मेरे दोनों बच्चो की शादी सन 2014 में हुई. जहां मेरी बेटी ने कहा कि उसे एक भी साड़ी नहीं चाहिए अपने दहेज़ मेँ, वहाँ मेरी बहु ने अपनी विदाई में साड़ी पहनने से इंकार कर दिया, तो मुझे एक बड़ा झटका सा लगा कि जब हमारी बहु बेटियां शादियों में भी साड़ी पहनना पसंद नहीं कर रही, तो ये संस्कृति तो बहुत जल्द ही ख़त्म हो जायगी | अगर ऐसा हुआ तो हमारी राष्ट्रीय धरोहर, हमारे उत्कृष्ट वीव्स भी सब लुप्त हो जाएंगे, जैसे जापानियों का परिधान ‘किमोनो’ वहाँ ख़तम हो गया | ये मैं समझ चुकी थी कि हमे स्वयं ‘प्रेरणा स्तोत्र’ बनना पड़ेगा और साड़ियां पहननी होगी, तब जाकर अन्य महिलायें व् हमारी बेटियां इस खूबसूरत पहनावे को अपनायेंगी | तब मैंने अपनी बहु अदिति की मदद से ‘इंडिया साड़ी चैलेंज’ FB ग्रुप बनाया. ३० लोगों से हमने शुरू किया था, जिसमें अब देश विदेश ki १०००० से भी ज्यादा सदस्याएं हैं |
वंदना :- ISC बनने के बाद भी कहीं कोई कमी सी खाल रही थी. मुझे लगा कि सिर्फ ऑनलाइन करने से समाज मेँ कोई बदलाव जल्दी आएगा नहीं | अपने दायरा को विस्तृत करने कि लिए, अपने समाज व अपने देश के लिए कुछ करने की भावना से हमने ‘देवदिति संस्था’ का गठन किया | मेरी बेटी ‘देवयानी’ के नाम से हमें ‘देव’ मिला और सपना की बहु ‘अदिति’ के नाम से ‘दिति’. उन दोनों नामों को जोड़कर हमने ‘देवदिति’ का गठन किया | बहुत सारे नेक कार्यों के साथ साथ, देवदिति अपने देश के विविध त्योहारों को मनाने का भी सुन्दर प्रयास करती है जो की शहरीकरण की अंधाधुंध भागदौड़ में कहीं छूट सा गया हैं |

प्रश्न :- कितना सफल मानती हो अपने इस अनूठे प्रयास को ?
उत्तर :- बिलकुल सफल है लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है | सफल होने का में आपको इक वाक्य बताती हूँ | 2015 में देवदिति की शुरुआत हमने अपने कार्यक्रम ”विश्व को पहला साड़ी फ़्लैश मोब” से करी | दिल्ली के सबसे बड़े मॉल में 50 महिलाओ ने साड़ी पहनकर भारतीय नृत्य किया | लगभग 10 लाख लोगों ने हमारे ”साड़ी फ़्लैश मोब” वीडियो को देखा और शेयर किया | उस छोटे से प्रयास ने देश विदेश मेँ तेहेलका मच गया | अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड आदि देशो से, अनगिनत भारतीय महिलाओ ने हमसे सम्पर्क कर हमारे अभियान को सफल बनाया हे | इससे बड़ी सफलता क्या होगी |

प्रश्न :- ”देवदिति” एवं “इंडिया साड़ी चैलेंज” से अगर जुड़ना चाहे तो कैसे ?
उत्तर :- हमारी वेबसाइट www.devditi.com, Fb पेज “Devditi” और Fb लेडीज ग्रूप “IndiaSareeChallenge”, व विविध सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया आदि से हमसे जुड़ा जा सकता हे |

प्रश्न :- ”देवदिति संस्था” और क्या क्या अभियान चलाती हे ?
उत्तर :-”रोटी बैंक संस्था” के साथ जुड़कर हमने “देवदिति रोटी बैंक” की स्थापना करी और दिल्ली में हमने रोटी बैंक के बॉक्स बहुत साड़ी जगह रखवाए हुए हैं | अपना दायरा बढ़ाते हुए हमने “देवदिति बैंक” के गठन किया जो अब हमारे ८ सेंटर्स हैं | ज़रुरत और मौका देखते हुए बहुत सारे अलग अलग क्षेत्रों मैं हम काम करते हैं | इसी नवंबर 2017 को हमने ५०० साड़ियाँ इकट्ठी की और तिहार जेल की अंडरट्रायल महिला कैदियों मेँ उन्हें बांटी | अब हम उनी वस्त्र व कम्बल के अभियान मेँ लगे हुए हैं जोकि जनवरी २०१८ को बटेंगी | अलग अलग आइटमो की कलेक्शन, सॉर्टिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन जैसे इस नेक कार्य को हमारी सभी मेंबर्स बहुत प्रेम से और मिलजुल कर पूरा करती हैं |

प्रश्न :- पाठकों कि लिए कोई सन्देश ?
उत्तर :- हम चाहते हैं की भारत कि सभी देश वासी अपने देश पर, उसकी तहजीब पर, उसकी संस्कृति पर, उसके शास्त्रों पर गर्व करें | सभी लोग मिल जल कर अपनी सभ्यता को आगे बढ़ाने में अपना हर संभव योग दान दें |





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *