फरीदाबाद Vinod Vaishnav । विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल की बारहवीं कॉमर्स की छात्रा रितिका यादव ने 63वीं नेशनल स्कूल गे स 2017-18 अंडर-19 केटेगरी में सिल्वर मैडल हासिल किया। नेशनल स्कूल गे स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर गुजरात में आयोजित प्रतियोगिता में मैडल जीतकर वापिस लौटी रितिका यादव का क्षेत्र के लोगों, छात्रों एवं अध्यापकों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर रैली निकाली गई और स्टेशन पर पहुंचकर रितिका का स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात के नांदेड़ में 24 से 28 नवंबर तक आयोजित हुई 63वीं नेशनल स्कूल गे स 2017-18 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के आर्चरी खेल के अंडर-1९ आयु वर्ग में रितिका यादव ने भाग लेकर प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। रितिका पहले भी अनेक प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिला स्कूल का नाम रोशन कर चुकी है। दीपक यादव ने कहा कि यह उनके और स्कूल के लिए खुशी और गर्व की बात है कि स्कूल की छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। इससे उनके बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को भी बल मिल रहा है। रितिका की यह उपलब्धि निश्चित रूप से सभी को प्रेरित करेगी कि वे अपनी बेटियों को समान अवसर उपलब्ध करवाएं क्योंकि बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं। अगर उन्हें भी समान अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे न केवल शिक्षा बल्कि खेलों और जीवन के हर क्षेत्र में अग्रणी बन सकती हैं। दीपक यादव ने कहा कि हम और अधिक इच्छाशक्ति से बच्चों की चहुंमुखी प्रतिभा के विकास के लिए कार्य करेंगे ताकि रितिका की तरह अन्य बच्चे भी देश-दुनिया में नाम कमा सकें। इस अवसर पर सभी अध्यापकों ने खुशी जाहिर करते हुए रितिका का फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव एवं सीएल गोयल ने रितिका को आशीर्वाद देकर उसके बेहतर भविष्य की शुभकामना दी। कार्यक्रम में राकेश शर्मा (सरपंच), गिर्राज यादव (अध्यक्ष पेरा ओलिंपिक समिति), हरवीर, बेघराज नागर, श ाी यादव, योगेश चौहान एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।
Related Posts
स्वामित्व योजना के तहत गांव सोतई में बांटी गई रजिस्ट्री – सोनू रावत(सरपंच पुत्र )
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| ग्राम पंचायत सोतई में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वामित्व योजना के तहत ग्राम पंचायत सोतई…
सतयुग दर्शन विद्यालय में शिक्षक दिवस
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )सतयुग दर्शन विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया । विद्यालय के सभा भवन में शैक्षिक सांस्कृतिक…
5 old movie recording techniques revealed
Cronut seitan mustache Kickstarter crucifix bespoke. Trust fund deep v cornhole, sriracha flannel cray Vice seitan craft beer VHS Tumblr…