फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने शुक्रवार को जलियांवाला बाग कांड के शहीदों की याद में सैक्टर-12 स्थित कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शत्-शत् नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने की। उन्होंने जलियांवाला कांड घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में जलियांवाला बाग की घटना को काले अध्याय से जोड़ा गया है। इस दिन हमारे सैंकड़ों निर्दोष वीरों को गोलियों से भून दिया गया था। उनकी कुर्बानी को कभी भुलाया नही जा सकता। आज उनकी बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। अत: ऐसे शहीदों को हम नमन करते हैं और उनकी याद में दीपक जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर पं. कृष्ण पाराशर, पं. सुशानत, पं. नवीन, पं. कर्ण इंजीनियर, जितेन्द्र, रविश, राजेश एवं राजीव पाराशर आदि ने जलियांवाला बाग के शहीदों को याद किया।
Related Posts
अद्भुत धाम हनुमान मंदिर सेक्टर 16 में श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं मंदिर का 31वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | अद्भुत धाम हनुमान मंदिर सेक्टर 16 में श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं मंदिर का 31वां…
बेपटिस्ट चर्च में धूमधाम से मनाया गया नववर्ष
फरीदाबाद Vinod vaishnav । नववर्ष की पूर्व संध्या पर बेपटिस्ट चर्च बाढ़ मोहल्ला ओल्ड फरीदाबाद में एक समारोह का आयोजन…
समाज में सकारात्मक सोच का प्रवाह करना :-राजेश वशिष्ठ उर्फ बिल्लू
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | सेफ और सिक्योर फरीदाबाद ग्रुप ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य था…