( विनोद वैष्णव )| रितिक रोशन ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कॉमनवेल्थ में भारतीय एथलीट्स के शानदार प्रदर्शन की सराहना की है।कॉमन वेल्थ गेम्स में भारतीय दल के सामूहिक प्रदर्शन की रितिक दिल खोलकर सराहना करते हुए नज़र आ रहे है।हमारे राष्ट्र ने विश्व स्तरीय खेल स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ परफॉर्म कर देश का सर सम्मान से ऊपर कर दिया है। कॉमन वेल्थ गेम्स में भारत ने 66 मैडल अपने नाम कर लिए है, जिसमें 26 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं।एक गर्वशाली भारतीय के रूप में रितिक रोशन ने कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 में भारत के शानदार प्रदर्शन की सरहाना करते हुए अपने ट्विटर पर लिखा,”26 स्वर्ण, 66 कुल और शीर्ष तीन पदक स्टैंडिंग में- कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 का अंतिम परिणाम आपका सीना गर्व से चौड़ा कर देगा। शानदार शो टीम भारत! ब्रावो!”यह वास्तव में रितिक की तरफ से आया एक सराहनीय कदम है क्योंकि अभिनेता ने न केवल विजेताओं को बधाई दी है बल्कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारत की जीत का भी जश्न मनाया है।रितिक फिलहाल अपनी अगली फिल्म सुपर 30 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमे वह पहली बार गणित प्रतिभा की भूमिका निभा रहे है।सुपर 30 में रितिक का लुक अभी से प्रशंसक और दर्शकों के बीच एक चर्चा का विषय बना हुआ है।
Related Posts
जब सितारों की तरह रैम्प पर चले रिपोर्टर
17 फ़रवरी, 2018 ( विनोद वैष्णव )|आपने कितनी बार ये नज़ारा देखा होगा कि मनोरंजन से जुड़े तमाम पत्रकार फिल्म…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 32वें अंर्तराष्ट्रीय सूरजकुण्ड षिल्प मेला का उदघाटन किया
सूरजकुण्ड( विनोद वैष्णव / ब्रजेश भदोरिया ) 2 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज…
नोएडा में हुआ ‘गुलशन कुमार फिल्म ऐंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया का उद्घाटन
( विनोद वैष्णव ) | प्रख्यात म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज के संस्थापक एवं ‘म्यूजिक मुगल’ के नाम से प्रख्यात दिवंगत गुलशन…