( विनोद वैष्णव )|परशुराम जयंती अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा फरीदाबाद स्थित निजी कार्यालय में हवन किया और मीठे जल की छबील लगा कर प्रसाद भी वितरण किया। ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष पंडित वेद वशिष्ठ ने भगवान परशुराम के विषय में बताया की परशुराम, भगवान शिव के परम शिष्य थे और भगवान शिव ने भेंट स्वरूप परशु(फरसा) दिया जिसको उन्होंने अपने शस्त्र के रूप में अपनाया जिस के कारण उनका नाम परशुराम पड़ा।संरक्षक पंडित प्रेमचंद वशिष्ठ ने बताया कि परशुराम जी भगवान विष्णु जी के छटवें अवतार है और अमरत्व प्राप्त होने के कारण आज भी इस पृथ्वी पर विद्दमान है। इस अवसर पर महासचिव धर्मेन्द्र कौशिक,कोषाध्यक्ष राजीव बंसल,महेंद्र कौशिक,विपिन पराशर,राकेश वशिष्ठ,अजय पराशर,राजेश शर्मा,विजय शर्मा आदि भी अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Related Posts
श्री वृन्दावन धाम – “श्री गोपेश्वर महादेव” (Gopeshwar Temple )
जैसा कि आज २७ जुलाई २०२० को श्रावण सोमवार है तो बस मेरे मन में इच्छा जाएगी की मैं वृन्दावन…
चाहर कॉन्वेंट स्कूल व राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण मंच सरूररपुर में मुफ्त नेत्र जांच शिविर लगाया गया
चाहर कॉन्वेंट स्कूल व राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण मंच सरूररपुर में मुफ्त नेत्र जांच शिविर लगाया गया जिसमें 125 से अधिक…
विपुल गोयल के घर गणपति के नाम पत्र लेकर जाएंगे कांग्रेस के मीडिया प्रभारी विजय कौशिक
फरीदाबादफरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। हरियाणा सरकार के केबिनेट मंत्री विपुल गोयल के घर भगवान गणेश विराजे हुए हैं, जहां…