भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणीं की बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई

Posted by: | Posted on: April 19, 2018

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यालय सैक्टर 9 में जिला कार्यकारिणीं की बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव, चेयरमैन खादी ग्रामोद्योग बोर्ड हरियाणा एवं प्रभारी फरीदाबाद श्रीमती गार्गी कक्कड ने शिरकत की।बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 21 अप्रैल  को  प्रदेश अध्यक्ष  सुभाष बराला फरीदाबाद में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। फरीदाबाद प्रवास के दौरान सुभाष बराला जिला कार्यकारिणी, भाजपा कोर ग्रुप, चुने हुए प्रतिनिधियों व पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ अलग अलग बैठक करेेंगे। बैठक को स�बोधित करते हुए श्री गोपाल शर्मा ने कहा कि इन बैठकों के दौरान प्रदेश अध्यक्ष  सुभाष बराला एक जनसभा को भी स�बोधित करेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, महामंत्री देवेन्द्र चौधरी,सोहनपाल छौकर, उपाध्यक्ष राज कुमार बोहरा, वजीर सिंह डागर, मान सिंह, मीना पाण्डे, जिला मीडिया प्रभारी ठा. अनिल प्रताप सिंह, जिला सचिव मदन पुजारा, संजीव भाटी, बिजेन्द्र नेहरा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना, युवा जिलाअध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लक्ष्मण तंवर, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज बालियान, सोशल मीडिया से अमित आहूजा, पारस भारद्वाज, अमित मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम भाटिया, अतुल द्धिवेदी, कर्मबीर बैसला,रिछपाल सैनी, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *