फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान लिंग्याज ने आज अपना 20वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में लिंग्याज विद्यापीठ के कुलाधिपति डा. पिचेश्वर गड्डे ने संस्थान के सभी सदस्यकर्मियों एवं छात्रों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय मेें लिंग्याज संस्थान दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करेगा।इस अवसर पर लिंग्याज विद्यापीठ के उप कुलाधिपति डा. आर के चौहान, कुलपति डा. डीएन राम सहित ग्रुप के अन्य संस्थानों-लिंग्याज ललिता देवी इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट एंड साइंस, लिंग्याज एकेडेमी दिल्ली, लिंग्याज पब्लिक स्कूल, लिंग्याज इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस के पदाधिकारी एवं स्टाफ भी मौजूद था। इस मौके पर वैवाहिक थीम पर फैशन शो का भी आयोजन किया गया। ग्रुप के सभी संस्थानों के स्टाफ ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने छात्र जीवन की यादें ताजा कीं
Related Posts
दुल्हन की आवाज शार्ट फिल्म के कलाकार पहुंचे फरीदाबाद
फरीदाबाद(एस पी सिंह /विनोद वैष्णव) : बेटियों से होता है परिवार गुलजार इनकी किलकारियोंं से घर में लक्ष्मी का वास…
राधिका आप्टे “पैडमैन” में अक्षय कुमार के लिए बनी प्रेरणा का पात्र!
( विनोद वैष्णव ) |राधिका आप्टे ने हर बार अपने शानदार अभिनय के साथ आलोचकों को लुभाया है। अपने महत्वपूर्ण…
इंडियन फार्मा इंडस्ट्री ए ग्लोबल लीडर की संकल्पना के साथ तीन दिवसीय आईपीसी 2018 का आयोजन
नोएडा (विनोद वैष्णव )|एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा में तीन दिवसीय 70वीं इंडियन फार्मास्यूटिकल कांग्रेस (आईपीसी) का शुभारंभ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के कर कमलों…