फरीदाबाद Vinod Vaishnav : जीएसटी बड़े आर्थिक सुधार के साथ युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा माध्यम बनने जा रहा है । ये दावा उद्योग एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद में किया जहां उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार हजारों युवाओं को जीएसटी ट्रेनिंग देने जा रही है जिसकी शुरूआत 15 दिसबंर से हिसार में होगी। पहले चरण में 18 दिन की ये जीएसटी ट्रेनिंग हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय के द्वारा दी जाएगी जिसके माध्यम से 75 जीएसटी मास्टर ट्रेनर और 1000 जीएसटी अकाउंट असिस्टेंट को तैयार किया जाएगा। विपुल गोयल ने बताया कि इस योजना के तहत सक्षम युवा योजना में पंजीकृत बीकॉम और एमकॉम पास युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे उनके लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका होगा। उन्होने कहा कि इस योजना से हजारों युवाओं के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा तो औद्योगिक इकाइयों को भी स्किल्ड स्टाफ मिल पाएगा। विपुल गोयल ने दावा किया आने वाले कुछ समय में ही रोजगार परक शिक्षा के जरिए हरियाणा स्किल डेवलेपमेंट और रोजगार के अवसर पैदा करने में पूरे देश में पहले पायदान पर होगा। उन्होने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा कौशल विकास विश्वविद्यालय औद्योगिक इकाइयों और विश्वविद्यालयों के साथ लगातार एमओयू साइन कर रहा है और हरियाणा के सभी विश्व विद्यालयों के साथ साथ हरियाणा सरकार दूसरे राज्यों के साथ भी तकनीकी शिक्षा और स्किल ट्रेनिंग सांझा करने के लिए तैयार है। विपुल गोयल ने कहा कि छोटे छोटे कोर्स के जरिए नौकरी और स्वरोजगार दोनों को राज्य में बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होने कहा कि जल्द ही इस विश्वविद्यालय में आईटीआई पास युवाओं को ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने का भी मौका मिलेगा जिससे वो सिर्फ मजदूर ना होकर बड़े पदों पर भी नौकरी कर पाएंगे। उन्होने कहा कि हरियाणा कौशल विकास विश्वविद्यालय बनाने वाला देश का पहला राज्य है और युवाओं का मुकद्दर बदलने के लिए इसे एक आदर्श विश्वविद्यालय बनाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
Related Posts
फैशन एक्स की मॉडलों ने मिलेनियम सिटी में दिखाया जलवा
गुडग़ांव(विनोद वैष्णव )। फैशन एक्स क्वीन ब्यूटी कांटेस्ट का फाइनल ऑडिशन सेक्टर 29 के एक होटल में संपन्न हुआ जिसमें…
अनमोल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने मनाया 25वें साल का जश्न
नई दिल्ली( विनोद वैष्णव )| भारत के एफएमसीजी में अग्रणी तथा सबसे तेज़ी से विकसित होती कंपनियों में से एक…
मेकअप करते समय अगर आइलाइनर की शेप बिगड़ जाए तो आपका सारा आइ मेकअप बिगड़ जाता है
हर लड़की आइलाइनर लगाती है। मेकअप करते समय अगर आइलाइनर की शेप बिगड़ जाए तो आपका सारा आइ मेकअप बिगड़…