फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संतोष गर, अशोका इन्केलव पॉवर हाऊस, राजीव नगर के सैकड़ो लोगों ने आप नेता गिर्राज शर्मा को ज्ञापन सौंपा कर अपनी समस्या से अवगत कराया। क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से गिर्राज शर्मा को बताया कि हमारे क्षेत्र के निवासियों को आवागमन के लिए पत्थर का पुल का इस्तेमाल करना पडता है परंतु पिछले दिनो पुरातत्व विभागके अधिकारियों ने इस पुल को बंद कर दिया और इसको केवल पैदल यात्रियों के लिए ही खोल रखा है जिससे यहां रहने वाले मजदूर वर्ग जो कि रोजाना रोजी रोटी कमाने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए साईकिल, मोटरसाईकिल आदि का इस्तेमाल करना पडता है पंरतु जबसे यह पुल बंद हुआ है सभी को काफी परेशानी हो रही है। उन्होने यह भी बताया कि हम क्षेत्रवासियों का एक प्रतिनिधीमंडल पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से भी मिला था ओर उन्होने हमें आश्वासन दिया था कि पुल को प्रात: 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक खोल दिया जायेगा पंरतु ऐसा नहीं हो रहा है इसीलिए हम अपनी फरियाद लेकर आपके पास आये हैं।इस मौके पर गिर्राज शर्मा ने कहा कि एक तरफ तो सरकार जनता को सुविधाएं देने की बात करती है पंरतु दूसरी तरफ लोगों की रोजी रोटी छीनने का काम कर रही है अगर यह लोग समय पर अपने कामो पर नहीं पहुंचेंगे तो अवश्य ही इनकी रोजी रोटी छीन जायेगी और उसका कारण बनेगा सरकार व पुरातत्व विभाग। उन्होने कहा कि वह ऐसा नहीं होने देंगे और जल्द ही इस विभाग के स�बंधित उच्च अधिकारियों से मिलकर इस समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पुल को लोगो की सहूलियत के हिसाब से खोलने को कहा जायेगा और लगभग 30 हजार की आबादी के लोगों को राहत प्रदान करवाई जायेगी। इस मौके पर लाल मन, डा. अनूप, जे पी गिरी, बाजे गिरी, इरशान खान, राजू, दिनेश, पान वाला समम, इन्द्रजीत, हेमराज, राजनाथ, विद्या तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Related Posts
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जिला जेल जीन्द में बन्द महिला एंव पुरुष बन्दी जिनके परिवारजनों द्वारा उनसे मुलाकात नही की गई उन बन्दियों को स्वेटर / जर्सी वितरित की गई
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गैर सरकारी सगठन रोटरी, मिडटाउन जीन्द द्वारा जिला जेल जीन्द…
डीसीपी साइबर जसलीन कौर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में किया जागरूक :- दिनेश गुप्ता
“Invest in Women – Accelerate progress” रहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का विषय फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) -: पुलिस आयुक्त राकेश…
MVN विश्वविद्यालय पलवल में बैचलर आफ फिजियोथेरेपी और पीएचडी के विधार्थियों के लिए एक विशेष डिग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया
पलवल (विनोद वैष्णव ) विश्वविद्यालय पलवल में बैचलर आफ फिजियोथेरेपी और पीएचडी के विधार्थियों के लिए एक विशेष डिग्री वितरण…