फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) । पंजाबी सेवा समिति बल्लभगढ़ जोकि पिछले काफी वर्षों से समाजहित के कार्यां में लगी है और जरूरतमंद लोगों की मदद में हमेशा से आगे रही है ने एक और सराहनीय कार्य किया है। आज समिति द्वारा स्लम बस्ती के पांच को अडाप्ट किया गया है। यह बच्चे संसाधन न होने के पढ़ाई से वंचित रह रहे थे। इस बारे मेंसमिति के महासचिव ज्योति छाबड़ा ने बताया कि यह बच्चे स्लम बस्ती के हैं और चावला कालोनी स्थित नेहरू एकेडमी में पढ़ाई कर रहे हैं और पढऩे में भी होशियार हैं लेकिन इनके माता पिता के पास बच्चों को पढ़ाने का संसाधन नहीं है और स्कूल की फीस काफी समय से नहीं दे पा रहे हैं। जब इस बारे में पंजाबी सेवा समिति के पदाधिकारियों को पता लगा तो संस्था ने नेहरू एकेडमी स्कूल में जाकर स्कूल के प्रिंसीपल अजय बत्तरा से मिल सारी जानकारी जुटाई। तब जाकर हमारी संस्था ने निर्णय लिया कि इन पांच बच्चों को अडाप्ट किया जाए ताकिं ये बच्चे अपनी आगे की पढ़ाई कर सकें। उन्होंने बताया कि इनकी पढ़ाई और वर्दी का एक साल का खर्चा समिति उठाएगी। इस अवसर पर समिति के चेयरमैन श्याम लाल छाबड़ा, महासचिव ज्योति छाबड़ा, वेद प्रकाश सपरा विशेष रूप से मौजूद रहे।
Related Posts
लिंग्याज विद्यापीठ में स्टार नाइट के मुख्य अतिथि- मशहूर पंजाबी गायक‘हार्डी संधु’
( विनोद वैष्णव ) । लिग्ंयाज विद्यापीठ में दो द्विवसीय जेस्ट-2ज्ञ18, स्टार नाइट का आयोजन हार्ड़ी संधु द्वारा किया गया।…
फैशन के बदलते दौर में लहंगा बना लड़कियो की पहली पसंद
फरीदाबाद (ख्याति वर्मा /ऋतू चौहान ) | यूँ तो हम सभी जानते है कि आए दिन लड़कियों के कपड़ो का…
परमपद प्राप्ति हेतु आवश्य·—आत्मविजय
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| रामनवमी की पवित्र बेला पर आज सतयुग दर्शन वसुंधरा के प्रांगण में हवन आयोजन के…