फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): भारतीय जनता पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा के नेतृत्व में आज सैंकड़ों महिलाओं ने पार्टी का दामन थामा। महिला मोर्चा की पदाधिकारी पुष्पा शर्मा की अध्यक्षता में सैक्टर-3 में आयोजित एक मीटिंग में अनीता शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और महिलाओं को भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में भाजपा ने नए आयाम स्थापित किए हैैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता के चलते आज प्रदेश में महिला अनुपात के अंतर में भारी कमी आई है। आज हर तरफ महिलाओं को मान-सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं एवं बेटियों के साथ हुए अत्याचार के मामलों को तूल देने की बजाय उनके प्रति सहानुभूति व्यक्त करें और उनकी हौसलाफजाई करें। सरकार चाहे कोई भी बेटियों का मान-सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए, इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हीं के प्रयासों से आज देश में 12 वर्ष के कम उम्र की नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार करने वालों को फांसी की सजा और इससे ऊपर उम्रकैद का प्रावधान किया गया है। जिससे महिलाओं को बल मिलेगा और गरीब नाबालिग बच्चियों के साथ घिनौना काम करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। इस अवसर पर पुष्पा शर्मा के साथ धर्मवती, लक्ष्मी नेगी, अमृता बबली शर्मा, कृष्णा, सरिता, लज्जावती, रामा देवी, पुनिता शर्मा, चांदनी, सुनीता, रूपेश, अर्चना, चित्रा, रेखा, सलोचना, प्रीति, रीना, सरिता रावत, सुनीता मंगला, दीपिका नेगी एवं कमला रावत आदि ने भाजपा का दामन थामा।
Related Posts
A healthy breakfast can get you far throughout the day
Authentic Blue Bottle put a bird on it slow-carb blog art party viral, Shoreditch DIY gluten-free. Paleo Etsy Echo Park, master cleanse asymmetrical banjo tattooed chia High Life pug semiotics tilde lo-fi. Meditation roof party Truffaut YOLO, butcher bitters hashtag ennui crucifix
गंभीरा पब्लिक स्कूल में हुआ इंट्रोडक्शन मीट का आयोजन इंट्रोडक्शन मीट में बच्चों ने पेश किए सांस्कृति कार्यक्रम
फरीदाबादफरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | गंभीरा पब्लिक स्कूल मेें आयोजित हुए इंट्रोडक्शन मीट में बच्चों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम…
सिद्वपीठ श्री हनुमान मंदिर के साथ बजरंग दशहरा और खुशरंग दशहरा कमेटी भी मनाएंगे दशहरा पर्व
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। सिद्वपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर एक के साथ अब बजरंग दशहरा कमेटी 1 जे ब्लाक और खुशरंग दशहरा कमेटी…