फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। लिंग्याज विद्यापीठ शिक्षण संस्था ने आज अपनी 20वीं होस्टल नाइट हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस मौके पर सांस्कृतिक समाोह का शुभारम्भ विद्यापीठ के कुलाधिपति डा. पिचेश्वर गड्डे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गल्र्स होस्टल की वार्डन बिन्दु शर्मा के नेतृत्व में होस्टल के छात्र-छात्राओं ने बेहद रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुलाधिपति डा. गड्डे ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी सफलता की कामना की। अन्त में विद्यापीठ के कुलपति डा. डी.एन. राव ने संस्था की महत्ता समझाते हुए आयोजकों का धन्यवाद करते हुए समारोह का समापन किया।
Related Posts
हरियाणा के मशहूर मंदिर
दिल्ली से सटा हुआ हरियाणा न सिर्फ अपने सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है बल्कि इस सूबे का धार्मिक…
केन्द्रीय राज्य मंत्री गुर्जर के गोद लिए गांव तिलपत में बीजेपी नेता राजेश नागर का भव्य स्वागत
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) । बीजेपी नेता राजेश नागर का केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के गोद लिए गांव…
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में टाइम एजुकेशन के सहयोग से वैदिक गणित का कौशल संवर्धन सत्र
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. सेंटेनरी कॉलेज ने बी.सी.ए. और बी.एस.सी. के छात्रों के लिए वैदिक गणित पर कौशल संवर्धन…