इन 7 उपायो के प्रयोग से आप भी कर सकते है अपनी सारी कठिनाईयो का निवारण

Posted by: | Posted on: August 30, 2021

फरीदाबाद ( पिंकी जोशी ) : वास्तु शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि हमारे जीवन की हर छोटी से बड़ी घटना, आदतें, व्‍यवहार, आवास, भौतिक वस्‍तु आदि सब वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार ही होना चाहिए। जैसे कि आप सभी लोग जानते है कि मनुष्य के जीवन मे काफी चिंताएं और कठिनाईया होती है।

यदि हम पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा क्षेत्र की तरफ शयन करेंगे तो हमारी चिंता बढ़ने लगती है। ऐसे में अगर आप योग , ध्यान और साधना भी करते है तो उसका परिणाम भी हमें चिंता और तनाव के रूप में देखने को मिलेगा। जीवन में शांति के बजाय अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है।

आइए जानते है कौन से उपायो से आप अपनी चिंताएं और परेशानियों को दूर कर सकते हैं :-

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा की ओर घर होना अशुभ माना जाता है। पश्चिम दिशा में अंडर ग्राउंड वॉटर टैंक होने से विवाह – शादी में रोक लग जाते है। कभी भी अंडर ग्राउंड के पानी से स्नान न करे यह बीमारियों का कारण बन सकता हैं।
  • घर पर तुल्सी का पौधा जरूर लगाएं। तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। तुलसी को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है तो ऐसे में आपको धन की प्राप्ति होती है।
  • घरों में रोज झाड़ू लगानी चाहिए। जब भी घर में पोंछा लगाएं, तो ध्यान रखे पानी में थोड़ी-सी हल्दी ज़रूर मिला ले ले, ऐसा करने से आपको ज़रूर फ़ायदा होगा।
  • घरो में प्लास्टिक के फूल , ताजमहल का मकबरा आदि चीज़े नही रखनी चाहिए। घर मे ये सब सामान रखने से दरिद्रता आती है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ने लगता है।
  • रात के बर्तनों को झूठा नही रखना चाहिए। ऐसा करने से कामो में रुकावट आती है और व्यापार में नुकसान होने लगता है। इसलिए बर्तनों को रात में ही धो देना चाहिए इससे आपके घरो के कष्ट कम होने लगते है।
  • जूते-चप्पलो को कभी भी घर पर पहन के न घूमे। उत्तर दिशा में जूते चप्पल रखना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि उत्तर दिशा में भगवान का वास होता है।
  • लाख प्रयासों के बावजूद अगर धन न रुक रहा हो तो एक गोल आकार का दर्पण खरीदे लेकिन ध्‍यान रखें कि आइने को घर में इस तरह लगाएं क‍ि उसमें तिजोरी दिखाई दे। ऐसा करने से धन की प्राप्ति होने लगती हैं।

नोट : सभी जानकारिया सोशल मीडिया द्वारा ली गयी है।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *