( विनोद वैष्णव )| हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, फरीदाबाद के तत्वाधान में एम वी एन विश्वविद्यालय में प्लास्टिक प्रदूषण पर संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वन्दना और एचएसपीसीवी फरीदाबाद की सहायक पर्यावरण अभियंता आकांक्षा जी के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में सहायक पर्यावरण अभियंता आकांक्षा जी ने बताया कि प्लास्टिक के प्रयोग से मानव स्वास्थ्य व पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है जिसमें विभिन्न प्रकार के कैंसर और हार्मोन असंतुलन, त्वचा संबंधी रोग, फैटी लीवर, मूत्र संक्रमण और जीव जंतुओं में प्लास्टिक की पॉलिथीन और कैन से उनके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव होता है।इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से प्याली गोपे, मेघा गर्ग, नीतू भाटी, डॉ दिशा सचदेवा, अतुल शर्मा, जगबीर सोरौत, मनीष गर्ग ने प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभाव, निवारण, रोकथाम एवं उपयोग पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्लास्टिक मुक्त विश्वविद्यालय प्रांगण बनाने की शपथ दिलाई गई तथा पलवल जिले में विभिन्न स्थानों पर प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों को विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा आम जनों को जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा।अंत में कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राहुल वार्ष्णेय ने सभी लोगों का धन्यवाद किया और बताया कि जब हम असभ्य थे तब पर्यावरण स्वच्छ था और जैसे-जैसे हम सब सभ्य हो रहे हैं तब प्रर्यावरण हमारा प्रदूषित हो रहा है अतः हमें इस प्रश्न पर विचार अवश्य करना चाहिए कि हम जीना चाहते हैं या मरना।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जे. वी. देसाई , कुलसचिव डॉ. राजीव रतन, उपकुलसचिव दीपक मिश्रा , तरुण विरमानी , समस्त संकायाध्यक्षौं, विभागाध्यक्षों,समस्त शिक्षक गणों, छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
Related Posts
बाबा रामकेवल ने की कैंसर पीडित युवती की मदद
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में लोगो की मदद के लिए अपना सर्वधा त्याग करने वाले बाबा रामकेवल…
सतयुग दर्शन वसुन्धरा पर स्थित अनुपम ध्यान-कक्ष की सुन्दरता देखने पहुँचे एमरलड हाईट्स सोसाईटी के सदस्य
फऱीदाबाद(विनोद वैष्णव )| ग्राम भूपानी स्थित, हरियाणा का प्रमुख श्रद्धा स्थल ध्यान-कक्ष यानि समभाव-समदृष्टि का स्कूल आजकल बहुत चर्चा में…
जीबीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सेक्टर-21डी, फ़रीदाबाद) में विद्यार्थी परिषद के छात्रों द्वारा शिक्षकों को सम्मान देने के लिए शिक्षक दिवस पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
“वास्तव में एक महान शिक्षक छात्रों को महानता के लिए प्रयास करने और उनकी पूरी क्षमता को उजागर करने के…