( विनोद वैष्णव ) |अलीगढ रोड स्थित सेंट.सी.आर. कान्वेंट स्कूल का वार्षिक परिणाम गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शानदार रहाI विद्यालय के 20 छात्रों ने मेरिट सूचि में नाम दर्ज करायाI विद्यालय में खुशबू शर्मा ने 94% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया ! उल्लेखनीय है कि खुशबू शर्मा के पिता अनिल शर्मा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय पलवल में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैI दूसरे स्थान पर शीतल तथा दीपक 93% और तीसरे स्थान पर ममता 92% पर रही I स्कूल के चेयरमैन सतबीर पटेल जी ने योग्यता सूचि में नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए कहा कि मंजिल उसी को मिलती है जो मंजिल की ओर चलता है और उनके अच्छे भविष्य कामना कीI उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा की कठिन परिश्रम से ही अपने लक्ष्य को पाया जा सकता है I
Related Posts
विद्यासागर इंटरनेशन स्कूल सैक्टर-2 में 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
बल्लभगढ़ (पिंकी जोशी) : सैक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को 11वां संस्था स्थापना दिवस मनाया गया। इस दिवस…
मंत्री विपुल गोयल ने देवेंद्र लटकन और ज्ञानेंद्र बसपा नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल आज बसपा के दो नेताओं को भाजपा में शामिल…
सोतई गांव के सरपंच भोली के पुत्र सोनू रावत से न्यूज़ 21टीवी की पत्रकार सुनैना सिंह से खास बातचीत
सोतई गांव के सरपंच भोली के पुत्र सोनू रावत की संवाददाता सुनैना सिंह से खास बातचीत के दौरान सरपंच पुत्र…