बल्लबगढ़( विनोद वैष्णव )|राजीव कॉलोनी समयपुर रोड स्थित फौगाट पब्लिक सी० सै० स्कूल का दसवीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा ।12 विद्यार्थी मैरिट पाने में कामयाब रहे जबकि 30 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की । लवकेश ने 427 (85 .40 %) अंक पाकर स्कूल में पहला स्थान , सोनम ने 415 ( 83 %) अंक पाकर दूसरा स्थान तथा मानसी ने 409 (81 .80 %) अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया । फूलवती 404 ( 80 . 80 %) अंको के साथ चौथे पायदान पर रही । विद्यार्थियों की कामयाबी पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए फौगाट स्कूल के निर्देशक सतीश फौगाट ने कहा कि गहन चिंतन , मनन व एकाग्रचित धारण करने वाले विद्यार्थीगण ही मेधावी सूची में स्थान पाते हैं । स्कूल प्रांगण में आयोजित सादे समारोह में मेधावी बच्चों को पुष्प अर्पित करते हुए उनका मुँह मीठा करवाया गया । इस मौके पर स्कूल संस्थापक चौ० रणबीर सिंह , प्रधानाचार्या निकेता सिंह , स्कूल स्टाफ जोगिन्दर कुमार , उषा सिंह , दीपशिखा मालिक , शहनाज़ खातून , दीपचंद डागर , महावीर सिंह जादौन आदि उपस्थित थे ।
Related Posts
शिक्षा में बराबरी और शादी में फिजूलखर्ची बंद करने से ही आगे बढ़ेंगी बेटियां-विपुल गोयल
Vinod Vaishnav | बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है उन्हें अच्छी शिक्षा देना और उनकी शादी में फिजूल…
केसीएम वर्ल्ड स्कूल की कीर्ति ने नीट की परीक्षा में किया जिला टॉप
पलवल (विनोद वैष्णव) : केसीएम वर्ल्ड स्कूल की कीर्ति ने एमबीबीएस के लिए नीट की परीक्षा में 700 अंक प्राप्त…
वाल्मीकि समाज के समर्थन से कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला हुए और मजबूत
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत आज उस समय बड़ी राजनैतिक…