फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। ग्रीष्म कालीन नृत्यशाला का समापन आज पूरे धूमधाम से व सफलतापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर मुंबई से आये हुए रूयल दोसान मशहूर कोरियोफर जो आइफा जी सिने फिल्म फेयर अवार्ड के विजेता और (गलती से मिस्टेक) प्रसिद्ध गाने के कोरियाग्राफर विजेता एवं सुपर डांसर सीजन वन के विजेता कोरियाग्राफर शिरकत की। जिन्होने इस मौके पर बच्चो को प्रोत्साहित किया और नृत्यशाला में भाग लेने वाले सभी बच्चो को प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस मौेके पर उन्होंने कहाकि डांस वह माध्यम है जिससे आपको काफी संतुष्टि मिल सकती है। उन्होंने कहा कि डांस को सीखने में पूरी ईमानदारी एवं मेहनत की जरूरत होती है तभी आप एक अच्छा डांसर बन सकते है। उन्होंने कैनाज डांस ऑफ सोल की निर्देशिका कशीना रिषि व उनकी टीम हिंजा सिंह, पूजा पाठक, संदीप सलारिया, रेनू ठाकुर, सुमिता राठी, सुब्रतो डे को प्रौत्साहित करते हुए बधाई दी और सफलता पूर्व नृत्यशाला के लिए और आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने इस मौके पर उन्हें आमंत्रित करने के लिए आभार भी जताया।इस मौके पर कैनाज डांस ऑफ सोल की निर्देशिका कशीना रिषि ने कहा कि हम हर वर्ष इस तरह की नृत्यशाला का आयोजन करते है ताकि बच्चो में छुपी हुई प्रतिभा को उबार सके और उनमें जो भी टेलेंट है उसी के मुताबिक उनको ढाला जा सके। इस अवसर पर कैनाज डांस ऑफ सोल के सारे बच्चो और उपस्थित महिलाओं ने पूरे जोश के साथ इस कार्यक्रम का आनंद लिया। साथ ही आने वाले बच्चो के अभिभावको ने केनाज डांस आफ सोल की निर्दशिका कशीना रिषि को धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसी ग्रीष्म कालीन नृत्यशाला हर साल होनी चाहिए ताकि बच्चो में छुपी हुई प्रतिभा को उजागर किया जा सके।
Related Posts
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के यहां हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य शोभा यात्रा के साथ गणपति महोत्सव का हुआ आगाज़
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) |उद्योग मंत्री विपुल गोयल जी के सेक्टर 17 स्थित निवास पर हर वर्ष की तरह इस…
रूस में संपन्न विश्व कप किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में फरीदाबाद की मोनल कुकरेजा ने स्वर्ण पदक एवं पुलकित भारद्वाज ने रजत पदक जीता
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | रूस में चल रही विश्व कप किकबॉक्सिंग डायमंड प्रतियोगिता में फरीदाबाद की मोनल कुकरेजा…
हमने कश्मीर मे कठिन परिस्थितियों में शूट किया है: जैकलीन फर्नांडिस
( विनोद वैष्णव )|अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस इस साल ईद पर सलमान खान के साथ दर्शकों से रूबरू होने के लिए…