फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ): मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की ओर से एक बार फिर फरीदाबाद पुलिस को कार भेंट की गई है। मानव रचना ने एक अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस का हाथ थामा है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत मानव रचना ने फरीदाबाद पुलिस को स्मार्ट पॉलिसिंग की सोच के साथ स्कॉर्पियो कार जाइंट पैट्रोलिंग के लिए दी है फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर अमिताभ ढिल्लों और मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के प्रेसिडेंट डॉ. प्रशांत भल्ला ने स्कॉर्पियो कार को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार मानव रचना कैंपस के साथ-साथ आस पास के एरिया में जाइंट पैट्रोलिंग करेगी। पुलिस कमिश्नर में मानव रचना कैंपस का भी दौरा किया। उन्होंने मानव रचना इनोवेशन एंड इन्यूबेशन सेंटर, मानव रचना शूटिंग रेंज, डॉ. ओपी भल्ला सेंट्रल लाइब्रेरी, मानव रचना स्पोर्ट्स साइंस सेंटर का भी दौरा किया। उन्होंने मानव रचना कैंपस में मौजूद सुविधाओं की काफी तारीफ की। उन्होंने शूटिंग रेंज में एयर गन के साथ निशाना भी लगाया और मानव रचना स्पोर्ट्स साइंस सेंटर में बॉडी असेसमेंट भी करवाया।इस मौके पर फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर ने मानव रचना शैक्षणिक संस्थान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, इससे न केवल मानव रचना बल्कि आसपास के इलाकों को भी सुरक्षा करेगी। इस मौके पर डीसीपी एनआईटी नितिका गहलौत, डीसीपी हेड क्वार्ट्स विक्रम कपूर, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के वीपी डॉ. अमित भल्ला, MRIIRS के वीसी डॉ. एनसी वाधवा, MREI के एमडी और मानव रचना यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. संजय श्रीवास्तव, समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने एक पीपल का और दो अर्जुन के पौधे भी लगाए।
Related Posts
बडखल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सेक्टर-48 तथा एसजीएम नगर ई-ब्लाक की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सैनिक कालोनी पावर हाउस में सेक्टर-48 व एसजीएम नगर के लिए अलग से नया बिजली फीडर बनवाया गया है
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। बडखल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सेक्टर-48 तथा एसजीएम नगर ई-ब्लाक की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और…
Amitabh Singh Dhillon, Commissioner of Police Faridabad visited Surajkund Mela Grounds on to oversee Security, Traffic & Parking Arrangements during 32nd Surajkund International Crafts Mela
Brajesh Bhodriya | Amitabh Singh Dhillon, IPS, Commissioner of Police Faridabad visited Surajkund Mela Grounds on 23.1.2018 to oversee the preparations regarding…
थाना मुजेसर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच, सुलझाई बलाईंड मर्डर केस की गुत्थी
( विनोद वैष्णव )।पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लों के दिशा निर्देश पर व पुलिस उपायुक्त, एन.आई.टी. की देखरेख में कार्य…