फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ): फरीदाबाद विधानसभा के गांव अजरौंदा के निवासी और बीजेपी कार्यकर्ता विजय शर्मा को हरियाणा खादी एवं ग्रामीण उद्योग बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। विजय शर्मा सहित सात लोगों को इस बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। उद्योग मंत्री विपुल गोयल और खादी एवं ग्रामीण उद्योग बोर्ड की चेयरमैन गार्गी कक्कड़ ने विजय शर्मा को सदस्यता पत्र भेंट किया । इस मौके पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार हरियाणा में खादी के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए खादी बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य अच्छा कार्य जरुर करेंगे। विपुल गोयल ने विजय शर्मा को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि फरीदाबाद विधानसभा के एक कर्मठ कार्यकर्ता का खादी बोर्ड का सदस्य बनना उनके लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देने का काम करती है। वही इस मौके पर विजय शर्मा ने कहा कि उद्योग मंत्री विपुल गोयल उनके आदर्श हैं और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वो पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि खादी भारतीयता की पहचान है और इस बोर्ड का सदस्य बनना उनके लिए गर्व का विषय है।
Related Posts
स्वावलम्बन ट्रस्ट द्वारा होली इंडियन कान्वेंट स्कुल में अपने देश के प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती के शुभ अवसर पर बच्चों की गुल्लक पेंटिंग प्रतियोगिता करायी गयी
स्वावलम्बन ट्रस्ट द्वारा होली इंडियन कान्वेंट स्कुल में अपने देश के प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती के शुभ…
न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों को धार्मिक यात्रा पर भेजा जायेगा :- विनोद वैष्णव प्रधान
न्यूज़ पोर्टल प्रेस क्लब द्वारा फरीदाबाद के सबसे पुराने एवं बड़े पार्क में मीटिंग का आयोजन किया गया क्लब के…
भीषण गर्मी में भी दो महीने से विपुल गोयल की विधानसभा में नहीं मिल रहा पानी – सिंगला
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) । इस भीषण गर्मी में भी लोगों को दो महीने से पानी नहीं दिया जा रहा है,…