पलवल(विनोद वैष्णव)। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में भारतीय नौसेना दिवस के उपलक्ष्य पर एक आभासी सत्र का आयोजन किया गया जिस के मुख्य प्रवक्ता पूर्व सम्मानित फ्लाइट लेफ्टिनेंट युवराज मेहलावत रहे I उन्होंने बताया कि 1971 में भारत एवं पाकिस्तान का एक युद्ध हुआ जिसमें भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान को धूल चटा दी और तब से प्रतिवर्ष 4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है I उन्होंने बताया कि किस प्रकार भारतीय नौसेना देश की रक्षा करती है I उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि अनुशासन हमारे जीवन में क्यों आवश्यक है क्योंकि हमारे जीवन के हर कार्य में अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है I फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ तरुण विरमानी ने कहा कि इस सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन की भावना को जागृत करना है ताकि वो इस प्रकार के महान व्यक्तियों से प्रेरित होकर अपने जीवन में उसे अमल में ला सकें I विश्वविद्यालय के प्रबंधक संचालक कांता शर्मा, अध्यक्ष वरुण शर्मा, कुलाधिपति संतोष शर्मा, कुलपति डॉ जेवी देसाई एवं कुलसचिव डॉ राजीव रतन ने फार्मेसी विभाग के इस सत्र की सराहना की एवं कहा कि इस तरह के सभी दिवसों को मनाना जरूरी है क्योंकि इससे विद्यार्थियों एवं समाज में जागरूकता बढ़ती है I इस सत्र की मध्यस्थता अश्वनी शर्मा एवं गीता मेहलावत ने निभाई I इस सत्र के दौरान सभी अध्यापक, गैर अध्यापक गण और विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे I
Related Posts
सर्व धर्म सद्भाव के ऊपर डी ए वी रौशनी के बच्चो की गायन प्रस्तुति
( विनोद वैष्णव )| सर्व धर्म सद्भाव का सन्देश महात्मा गाँधी के १५० वी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर एन एच…
एमवीएन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा डिप्लोमा इन फार्मेसी के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
फरीदाबाद/पलवल (विनोद वैष्णव ) | एमवीएन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा डिप्लोमा इन फार्मेसी के नव प्रवेशित विद्यार्थियों…
गॉड्स आर्मी प्ले स्कूल ने मनाया मर्दस-डे
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): स्प्रींग फिल्ड कॉलोनी स्थित गॉड्स आर्मी प्ले स्कूल के प्रांगण में मर्दस-डे बड़ी धूम- धाम…
