फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। सुप्रसिद्ध तकनीकी शिक्षा संस्थान लिंग्याज विद्यापीठ का वर्ष 2020-21 का ओरिंटेशन प्रोग्राम आज विद्यापीठ में कुलाधिपति डा. पिचेश्वर गड्डे के नेतृत्व में ऑनलाइन प्रारंभ हुआ। कोरोना महामारी के चलते इस सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही चली एवं छात्रों को कोरोना काल में शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन ही संबंधित विषयों की जानकारी दी गई।नये सत्र में विभिन्न कोर्सों में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कुलाधिपति डा. पिचेश्वर गड्डे ने कहा कि ईश्वर से हम कामना करते हैं कि शीघ्र ही इस महामारी का अंत हो और हम प्रत्यक्ष में एक-दूसरे से विचारों एवं विषयों से संबंधित निदानों का आदान-प्रदान कर सकें, तब तक हमें सभी शिक्षा संबंधी जरूरतों का आदान-प्रदान ऑनलाइन ही करना होगा।इस अवसर पर विद्यापीठ के कुलापति डॉ. अनिल राय दुबे ने ऑनलाइन छात्रों से मुखातिब होकर उन्हें विश्वास दिलाया कि किसी भी कोर्स में शिक्षकों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों को कुशल प्रोफेसरों एवं शिक्षकों द्वारा हर तरह से विषयों की जानकारी दी जाएगी। दुबे ने कहा कि अपनी समस्या को लेकर छात्र विद्यापीठ कैंपस में कभी भी संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन आरिंटेशन में छात्रों के साथ उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया।ऑनलाइन कार्यक्रम में उद्योग क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। इनमें मुख्यत: जियो, अमेजन व ओटीएक्स जैसी विश्व स्तर की विभिन्न कंपनियां शामिल थीं। तीन दिवसीय उक्त ओरिंटेशन में अगले दो दिन विभागीय जानकारी दी जाएगी।
Related Posts
विधायक मूलचंद शर्मा ने 60 लाख रुपये से बनने वाली रोड के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया
बल्लबगढ़ ( विनोद वैष्णव )|विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड न. 38 के छज्जूराम रोड आदर्श नगर…
श्रमिक विहार सेक्टर 30 फरीदाबाद के कार्यालय में “आदित्य चैरिटेबल ट्रस्ट” के सौजन्य से फ्री आंखों की जांच का कैंप आयोजित किया गया
श्रमिक विहार सेक्टर 30 फरीदाबाद के कार्यालय में “आदित्य चैरिटेबल ट्रस्ट” के सौजन्य से फ्री आंखों की जांच का कैंप…
35वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में जिला जेल की स्टॉल पर हाई कोर्ट के जज ने भी कैदियों के हाथो बनी दिवार घडी खरीदी :-जेल अधीक्षक जय किशन छिल्लर
सूरजकुंड (फरीदाबाद)विनोद वैष्णव ।35वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में जिला जेल की स्टॉल नंबर-787 पर लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं।…