Brajesh Bhaodriya| हरियाणा पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार कमिश्नर ऑफ पुलिस के दिशा निर्देशानुसार डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज के नेतृत्व में आज पुलिस लाइन फरीदाबाद में पुलिस ऑफिशियल्स के लिए गोल्डन आवर पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सडक़ सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉक्टर एम.पी.सिंह के द्वारा आयोजित किया गया। इसमें ट्रैफिक ताऊ वीरेंद्र बल्हारा व इंस्पेक्टर भारत भूषण भी मुख्य रूप से उपस्थित है।सडक़ सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ.एमपी सिंह ने बताया कि सडक़ दुर्घटना के समय हम सभी पुलिस कर्मियों को तत्परता से अपने दायित्व को निभाना चाहिए दुर्घटनास्थल पर भीड़ भाड़ को इक_ा ना होने दें और सडक़ किनारे कच्ची जगह पर कैजुअल्टी को शिफ्ट कर दें मौसम को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक सहायता देने के तरीकों को अपनाएं यदि आपको अधिक ज्ञान नहीं है तो रोगी को रिकवरी पोजीशन में डाल दे और अति शीघ्र नजदीकी अस्पताल में पहुंचाने की कोशिश करें लेकिन यदि हड्डी की टूट है तो ज्यादा हिलाने की कोशिश ना करें आंतरिक रक्तस्राव की स्थिति में यदि रोगी बेहोश है तो उसका एबीसी परीक्षण करते हुए हौसला दे और समय को बर्बाद ना करें जितना जानते हैं उससे कम करने की कोशिश करें यदि खून बाहर निकल रहा है तो उसको रोकने की कोशिश करें।
Related Posts
रायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्थापना दिवस के अवसर पर रायन इंटरनेशनल स्कूल ,फरीदाबाद के छात्रों ने फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह से एक बेबाक बातचीत की :-प्रधानाचार्य निशा शर्मा
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| रायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्थापना दिवस के अवसर पर रायन इंटरनेशनल स्कूल ,फरीदाबाद के छात्रों…
फरीदाबाद में संभावित कर्फूय एवं लॉक डाउन के सन्दर्भ में कोई भी समस्या हो तो घबराने की जरुरत नहीं इन नंबर पर सपर्क कर सकते है ,आपको तुरंत सहायता मिलेगी
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) ।उपायुक्त यशपाल ने बताया कि जिला प्रशासन कि ओर से जिले के लोगो को कोरोना वायरस से…
मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने फरीदाबाद पुलिस को भेंट की स्कॉर्पियो कार
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ): मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की ओर से एक बार फिर फरीदाबाद पुलिस को कार भेंट की गई…