प्रधानमंत्री मोदी ने लिया किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसला : कृष्णपाल गुर्जर

Posted by: | Posted on: July 17, 2018
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय को लेकर सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने एक प्रैसवार्ता का आयोजन किया और किसानों के हित में फसलों के बढ़ाए गए दामो की जानकारी दी। प्रैसवार्ता को केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक बडख़लल श्रीमती सीमा त्रिखा, बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव अलावलपुर एवं जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा सुखबीर मलेरना ने सम्बोधि किया। प्रैसवार्ता की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने की जबकि संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद बांकुरा ने किया। कृष्णपाल गुर्जर ने अपने सम्बोधन में कहा कि मोदी सरकार गांव, गरीब एवं किसानों के हित के लिए कार्य करने वाली सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी ने खरीब की फसलों के दाम बढ़ाकर किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने किसानों के हित में इतना बड़ा फैसला नहीं लिया है। जिससे देशभर के किसानों में खुशी की लहर है और फसलों के दाम बढऩे से किसान संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि आज तक किसानों को 50 प्रतिशत फसल खराब होने पर ही मुआवजा दिया जाता था, मगर मोदी सरकार ने 33 प्रतिशत फसल बर्बाद होने पर ही किसानों को मुआवजा देना शुरू किया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने जानकारी देते हुए बताया कि इतने बड़े स्तर पर अगर किसी सरकार ने किसानों के दाम बढ़ाए हैं, तो वो केवल मोदी सरकार है, जिन्होंने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर काम करके दिखाया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और कालाबाजारी का चोली-दामन का साथ है, जिसके चलते सभी जरूरत की चीजों की कमी हो जाती है। मगर भाजपा सरकार में किसानों को न तो डीएपी और न ही यूरिया की कोई कमी है। आज केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसके चलते न केवल प्रदेश का बल्कि पूरे भारतवर्ष का किसान खुशहाल है। उन्होंने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ है और अगर किसान खुशहाल एवं संपन्न होगा तो हमारा देश खुशहाल होगा। मलेरना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2 हजार करोड़ से अधिक मुआवजा किसानों को दिया है। आज धान के दाम 115० से बढ़ाकर 175०, मक्का 1132 से 17००, बाजरा 99० से 195०, ज्वार 1619 से 243०, उड़द 2538 से 68००, मूंग 465 से 7475, सोया 4299 से 63००, कपास के 2439 से 515० और तिल के दाम 4166 से 6249 कर दिए हैं, जिससे किसानों को भारी मुनाफा मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर गांव, हर गरीब एवं किसान, मजदूर के हित के लिए कार्य कर रही है और निरंतर करती रहेगी। इस अवसर पर उनके साथ जिला महामंत्री प्रहलाद बांकुरा, भगवत दयाल कौशिक, कपिल कौशिक, अनिल कराहना, तीरथराम, रामचरण यादव, मनबीर सिंह अमित सैनी जगविंदर रावत सुखबीर अधाना विपिन महेश्वरी यश जाजोरिया ज्ञानेंद्र चौधरी, सुरेन्द्र शर्मा, सोनू शर्मा, विनोद वत्स, राजकुमार गौड, सोमदत्त गौड, डा. शत्रुघन, मोतीलाल शर्मा आदि एवं समस्त किसान मोर्चा जिला के मंडल मौजूद थे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *