Vinod Vaishnav | हरियाणा में कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया के परिणाम 19 दिसम्बर को घोषित हो चुके है। NSUI के हरियाणा प्रदेश के चुनावो में एक बार फिर सांसद दीपेंद्र हुड्डा के गुट का दबदबा रहा। जिसमे फरीदाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण अत्री हरियाणा प्रदेश सचिव पद के लिए चुनाव लड़े थे।कृष्ण अत्री भारी मतों से हरियाणा प्रदेश सचिव पद पर विजयी हुए है।उल्लेखनीय है की हरियाणा में एनएसयूआई की चुनाव प्रक्रिया मेम्बरशिप के साथ फरवरी 2017 से शुरू हो गयी थी। जबकि 16 से 18 दिसम्बर तक विभिन्न जिलो में विभिन्न पदों के लिए वोटिंग हुई। जिले के पदों का रिजल्ट 18 दिसम्बर को ही घोषित हो गया था। जिसमे फरीदाबाद जिले में कृष्ण नागर भारी मतों से जिला अध्यक्ष के पद पर विजयी हुए है। सुनील मिश्रा ने NSUI फरीदाबाद के जिला उपाध्यक्ष पद पर अपनी जीत दर्ज कराई है। 19 दिसम्बर को चंडीगढ़ राजीव गाँधी भवन में हरियाणा प्रदेश पदों के रिजल्ट घोषित हुए जिसमे हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर दिव्यांशु बुद्धिराजा, प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत, प्रदेश महासचिव पद पर प्रदीप घनघस और दिनेश पोसवाल तथा पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण अत्री ने 316 मतों से हरियाणा प्रदेश सचिव पद पर अपनी जीत दर्ज कराई। सचिव पद के लिए कुल वोटो की संख्या 2234 थी जिसमे 1145 वोट कैंसिल हो गई थी और बाकि की बची 1089 वोटो में से कृष्ण अत्री को सबसे ज्यादा 316 वोटे मिली जबकि उनके प्रतिद्वंदी अंजू को 71, गौरव शर्मा को 212, मुकुल यादव को 173, राकेश शर्मा को 91, सिकंदर को 63 तथा विवेक भुल्ला को 167 ही वोट मिल पाए तथाराष्ट्रीय प्रतिनिधि पद पर अम्बाला के जगदीश सिंह व वीरेंद्र सिंह धनकड़ ने अपनी जीत दर्ज कराई। मध्य प्रदेश से आए चुनाव अधिकारियो व प्रर्यवेक्षको की निगरानी में चुनाव व परिणाम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाए गए।चुनाव जितने के बाद हरियाणा के नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री व उनके साथियों ने दिल्ली जाकर सांसद दीपेंद्र हुड्डा के निवास स्थान पर उन्हें मिठाई खिलाई और उनका आशीर्वाद लिया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने उन्हें जीत की बधाई दी। इसके बाद वह बदरपुर फ्लाईओवर पर पहुंचे जहा पर उनके समर्थको ने उनका माला पहना कर स्वागत किया और सेकड़ो गाडियों के साथ उन्हें लेकर वह नेहरु कॉलेज पहुंचे। नेहरु कॉलेज पर सभी छात्रों ने कृष्ण अत्री का स्वागत किया और मिठाइयाँ बांटी। कृष्ण अत्री ने कॉलेज में सभी अध्यापको को मिठाई खिलाई और उनका आशीर्वाद लिया। प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने कहा वह चुनाव जीतकर बहुत खुश है उनकी इस जीत का श्रेय सांसद दीपेंद्र हुड्डा व उनके सभी साथियों को जाता है अत्री ने कहा वह आगे और भी मेहनत करेंगे और एसे ही छात्र हितो की लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस मोके पर जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, कुलदीप अधाना, कुणाल अधाना, विकास फागना, अभिषेक वशिष्ट, रुपेश झा, नरेश राणा, पुनीत कौशिक, नरेंद्र चौधरी, चेतन दीक्षित, उत्तम गौड़, अम्बरीश शुक्ला, प्रदीप जांगिड, गौरव, गुलशन, सोनू सिंह, राजू, सचिन, अभिषेक शर्मा, अजित त्यागी, शुभम पंडित, राहुल मित्तल, मोजूद रहे।
Related Posts
अगर मैं निष्कासित हूं तो इनेलो प्रमुख का हस्ताक्षरयुक्त निष्कासन पत्र सार्वजनिक क्यों नहीं-दुष्यंत
चंडीगढ़। ( विनोद वैष्णव )। अगर मैं इनेलो से निष्कासित हूं तो अभी तक इनेलो सुप्रीमो द्वारा हस्ताक्षरित पत्र क्यों…
जिला व राज्य स्तर पर बेहतरीन कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ युवा व युवा संगठन को पुरस्कृत करने के लिए आवेदन आमंत्रित : यशपाल
फरीदाबाद (बिजेंदर सिंह /देवेंदर सिंह/ ) | उपायुक्त यशपाल ने बताया कि वर्ष 2019-2020 के लिए जिला तथा राज्य स्तर…
सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। दयाल बाग स्थित सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित स्कूल के मुख्य निदेशक…