इनेलो प्रवक्ता उमेश भाटी के नेतृत्व में कांग्रेस देहात महिला जिलाध्यक्ष ने थामा इनेलो का दामन

Posted by: | Posted on: August 14, 2018

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। इण्डियन नेशनल लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर उमेश भाटी ने तिगांव विधानसभा में इनेलो केा मजबूत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रखी और इसी कड़ी में उन्होंने आज कांग्रेस की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष देहात श्रीमती नीरज राणा को पार्टी में नेहा सिंहा चन्दा राय, नर्मदा, रेणु के साथ शामिल किया और उन्हें इनेलो का पट्किा पहनाकर उनका पार्टी मेें स्वागत किया।
इस मौके पर ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि इण्डियन नेशनल लोकदल में महिलाओं केा जो मान सम्मान दिया था उसे महिला जानती है और वह भाजपा और कांग्रेस के शासनकाल से दुखी हो चुकी है और अब वह इनेलो की और अपन रूझान दिखा रही है। उन्होंने कहा कि इनेलो के शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क थी और महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस करती थी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस करती है और घर से निकलने में भी डरती है पंरतु हम विश्वास दिलाते है कि आगामी चुनावो में इनेलो को पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाये और सुरक्षा, विकास दोनो एक साथ पायेे। उन्होने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस मुख्यमंत्री की लडाई लड रही है और कांग्रेस मेें दर्जनो मुख्यमंत्री है और भाजपा अपना अस्तित्व हरियाणा में खो चुकी है भाजपा का कार्यकर्ता दुखी है इसलिए आगामी समय हरियाणा में इनेलो का होगा जिसका जनता मन बना चुकी है।
इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुई कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष देहता नीरज राणा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में महिलाओं को कोई मान सम्मान नहीं दिया गया वहां केवल ऊंची पहुंच वालो को ही पूछा जाता है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को कभी भी कांग्रेस में सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहाकि इनेलो में पार्टी का पदाधिकारी व कार्यकर्ता इतना मजबूत होता है कि अधिकारी उनके कार्यो को तुंरत करता है पंरतु कांग्रेस व भाजपा में अधिकारी अपने आपको ही मुख्यमंत्री समझ रहे है इसी को देखते हुए उन्होंने इनेलो की नीतियों में आस्था जताते हुए आज इनेलो में शामिल होने की घोषणा की है।
इस अवसर पर रेखा चौहान, वीना वशिष्ट, हरविंदर चौहान, विजय भाटी , गगन शिशोदिया, लोकेश भदौरिया, रिंकू तोमर, अंकित पुंडीर,वशिष्ठ सिंह, संजय राठौड़, रमा शंकर परमार, श्याम सुंदर परमार,अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *